बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ‘राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए’: गिरिराज सिंह
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ‘राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए’: गिरिराज सिंह

‘राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए’: गिरिराज सिंह

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 15, 2026 8:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
‘राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए’: गिरिराज सिंह
साझा करें

मुजफ्फरपुर.

देश में मौजूद गुलामी के प्रतीक चिह्नों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे किसी भी प्रतीक से गुलामी का एहसास नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। वह शनिवार को मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय के कई नाम और प्रतीक अब भी प्रचलन में हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि नार्थ एवेन्यू और साउथ एवेन्यू जैसे नाम औपनिवेशिक दौर की याद दिलाते हैं। ऐसे स्थानों का नाम बदलकर भारतीय संस्कृति और सेवा भाव को दर्शाने वाले नाम रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनका नाम बदलकर सेवा तीर्थ किया गया है और आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा।

राहुल गांधी पर बोला हमला 
नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के हालिया किसान संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित सुरक्षित हैं और उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि राफेल जैसे कई मुद्दों पर भी राहुल गांधी के बयान भ्रामक साबित हुए हैं। जनता अब उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेती। गिरिराज सिंह ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने बयानों के लिए जवाबदेह होना चाहिए। देश में कानून अपना काम कर रहा है। उनको जेल में डाल देना चाहिए। इस मौके पर महापौर निर्मला देवी, कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता देवांशु किशोर, रंजन कुमार साहू आदि मौजूद थे।

राहुल गांधी का बयान
बता दें कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रे़ड डील को एकतरफा करार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के भारी दबाव में आकर इस समझौते के जरिए भारत के किसानों की कड़ी मेहनत और खून-पसीने की कमाई को ‘बेच’ दिया है। देश समझ ले कि प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं।

TAGGED:BiharGiriraj Singh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए’: गिरिराज सिंह ‘राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए’: गिरिराज सिंह
अगली ख़बर छत्तीसगढ़ के ‘रमन लोक कला महोत्सव’ में दिखेगी झारखंडी कला छत्तीसगढ़ के ‘रमन लोक कला महोत्सव’ में दिखेगी झारखंडी कला

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?