शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चयनात्मक संवेदना पर सवाल: गाजा के लिए आवाज़, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - चयनात्मक संवेदना पर सवाल: गाजा के लिए आवाज़, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत

चयनात्मक संवेदना पर सवाल: गाजा के लिए आवाज़, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 10:42 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
चयनात्मक संवेदना पर सवाल: गाजा के लिए आवाज़, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत
साझा करें

ढाका 
बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास (30) की लिंचिंग पर एंटरटेमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सिलेब्रिटीज ने जमकर गुस्सा निकाला है। जाह्नवी कपूर, काजल अग्रवाल और जया प्रदा जैसी दिग्गज हस्तियों ने इस घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इन सितारों ने न सिर्फ इस हत्या की निंदा की है, बल्कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी #JusticeForDipuChandraDas ट्रेंड कर रहा है। जाह्नवी ने इंस्टा पर लंबा पोस्ट लिखा है। उनका कहना है कि यह अकेली घटना नहीं है। जया प्रदा ने हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की है वहीं मनोज जोशी का कहना है कि गाजा के लिए सब आगे आते हैं हिंदू की हत्या पर चुप्पी साधना ठीक नहीं।
  
दीपू चंद्र दास कपड़ों की फैक्ट्री में काम करता था। बीते हफ्ते भीड़ ने ढाका से करीब 100 किमी दूर मयमनसिंह में पीट-पीटकर मार डाला था। इस घटना का एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ जिसमें दीपू की नेकेड बॉडी को पेड़ से बांधकर जला दिया गया और भीड़ खुशी मना रही थी। जाह्नवी कपूर ने इस घटना पर चुप रहने वालों को पाखंडी बताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखा है जिसमें घटना को अमानवीय और कसाईनुमा बताया है।

गुस्सा नहीं आ रहा तो आप पाखंडी हैं
जाह्नवी लिखती हैं, बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद बर्बर और क्रूर है। यह सरेआम कत्लेआम है और यह कोई अकेली या इकलौती घटना नहीं है। अगर आपको इस अमानवीय लिंचिंग के बारे में नहीं पता है, तो इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें और सवाल पूछें। और अगर यह सब देखने के बाद भी आपको गुस्सा नहीं आता, तो यकीन मानिए यही वह पाखंड है जो हमें पता चलने से पहले ही खत्म कर देगा। हम दुनिया के दूसरे कोने में हो रही चीजों पर तो आंसू बहाते रहेंगे, जबकि हमारे अपने भाई-बहनों को जिंदा जलाकर मार दिया जा रहा है।

जया प्रदा बोलीं- फट रहा है कलेजा
आज मैं बहुत दुखी हूं। आज मेरा कलेजा फट रहा है, ये सोचकर कि एक इंसान के साथ इतनी दरिंदगी कैसे हो सकती है। बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास नाम के एक मासूम हिंदू भाई को भीड़ ने मिलकर मार डाला, सिर्फ मारा ही नहीं, उसे पेड़ पर बांधकर उसे आग लगा दी। क्या यही वो नया बांग्लादेश है। यह मामूली हिंसा नहीं है। ये सरासर मॉब लिंचिंग है। सीधा सनातन धर्म और हिंदुत्व पर प्रहार है। हमारे मंदिर तोड़े जा रहे हैं, हमारी बहनों की इज्जत पर प्रहार कर रहे हैं। हम कब तक चुप रहेंगे। हमें न्याय मांगना चाहिए।

काजल अग्रवाल बोलीं- जागो हिंदुओं
काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है। इसमें एक पोस्टर के जरिये इस क्रूर घटना को दिखाने की कोशिश की है। साथ में लिखा है, जागो हिंदुओं। चुप्पी आपको नहीं बचाएगी। साथ में लिखा है, हिंदुओं पर सबकी नजरें हैं।

हिंदू की हत्या पर क्यों चुप्पी
एक्टर मनोज जोशी ने कहा, ‘जब गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होता है तो सब आगे आ जाते हैं लेकिन बांग्लादेश में एक हिंदू मारा गया तो बहुत दुख होता है कि कोई आगे नहीं आया। समय इस बात का जवाब देगा।

दीपू के बाद हुई एक और हत्या
बता दें कि बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद एक और युवक की हत्या की खबर है। बुधवार रात को भीड़ ने 29 साल के अमृत मंडल नाम के शख्स को पीटकर मार डाला। पुलिस का कहना है कि अमृत पर लोगों से उगाही का आरोप था।

 

TAGGED:Dipu Chandra DasInternational News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री बोले—त्याग और बलिदान की भावना रखने वालों का ही इतिहास बनता है मुख्यमंत्री बोले—त्याग और बलिदान की भावना रखने वालों का ही इतिहास बनता है
अगली ख़बर 99 पर रुके विराट कोहली, लेकिन मैदान पर रच दिया ऐसा कारनामा जो कोई और नहीं कर सका 99 पर रुके विराट कोहली, लेकिन मैदान पर रच दिया ऐसा कारनामा जो कोई और नहीं कर सका

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?