मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पीवी सिंधु–लक्ष्य सेन की शानदार जीत, इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में ए
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - पीवी सिंधु–लक्ष्य सेन की शानदार जीत, इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में ए

पीवी सिंधु–लक्ष्य सेन की शानदार जीत, इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में ए

UB News Network
Last updated: जनवरी 22, 2026 6:55 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
पीवी सिंधु–लक्ष्य सेन की शानदार जीत, इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में ए
साझा करें

जकार्ता
पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबलों में आसान जीत के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की लाइन केरफेल्ड को 21-19, 21-18 से हराया। यह मुकाबला करीब 43 मिनट तक चला। वहीं, पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने हांगकांग के जेसन गुनावान को 21-10, 21-11 से मात दी। यह मुकाबला आधे घंटे से ज्यादा चला। यह सिंधु की लाइन केरफेल्ड के खिलाफ 7 मैचों में छठी जीत थी। उन्हें केरफेल्ड ने एकमात्र बार पिछले साल सुदीरमन कप में शिकस्त दी थी।
पीवी सिंधु का अगला मुकाबला टूर्नामेंट की टॉप सीड और दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी चीन की चेन यू फेई से होगा। अब तक दोनों 13 बार आमने-सामने रही हैं, जिसमें चीनी खिलाड़ी 7-6 से आगे हैं। बुधवार को दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने जापान की मनामी सुइजु को 22-20, 21-18 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। यह मुकाबला 53 मिनट तक चला।
दूसरी ओर, बुधवार को अपने शुरुआती राउंड के मुकाबले में चीनी ताइपे के वांग त्ज़ु वेई को 21-13, 16-21, 21-14 से शिकस्त देने वाले लक्ष्य सेन अब थाईलैंड के पनितचाफोन तीरात्साकुल से भिड़ेंगे। जापान के कोकी वतनबे पर 21-15, 21-23, 24-22 से जीत के साथ राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाले पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 किदांबी श्रीकांत, ताइवान के चोउ टिएन चेन के खिलाफ खेलेंगे। इस बीच, अनमोल खरब विमेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी।
वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय और उभरती स्टार तन्वी शर्मा बीडब्ल्यूएफ सुपर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इन खिलाड़ियों ने बुधवार को अपने पहले राउंड के मैच गंवाए थे। मेंस सिंगल्स में किरण जॉर्ज को इंडोनेशिया के मोहम्मद जकी उबैदिल्लाह से सीधे गेम में 21-17, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ियां ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो और रोहन कपूर/रुथविका शिवानी भी अपने शुरुआती राउंड के मैच हार गईं।

TAGGED:PV SindhuSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राजस्थान के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर लगेगा पर्यटक टैक्स राजस्थान के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर लगेगा पर्यटक टैक्स
अगली ख़बर बेटियों के साथ खिलवाड़ सहन नहीं: योगी आदित्यनाथ बेटियों के साथ खिलवाड़ सहन नहीं: योगी आदित्यनाथ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?