रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पुंडीर का शानदार शतक, रणजी फाइनल में जम्मू-कश्मीर की पकड़ हुई मजबूत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - पुंडीर का शानदार शतक, रणजी फाइनल में जम्मू-कश्मीर की पकड़ हुई मजबूत

पुंडीर का शानदार शतक, रणजी फाइनल में जम्मू-कश्मीर की पकड़ हुई मजबूत

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 24, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
पुंडीर का शानदार शतक, रणजी फाइनल में जम्मू-कश्मीर की पकड़ हुई मजबूत
साझा करें

नई दिल्ली
कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल के पहले दिन 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। शुभम पुंडीर ने शानदार शतक जड़ा। शुभम पुंडीर के अलावा यावर हसन ने 88 रनों की शानदार पारी खेली वहीं अब्दुल समद 52 रन बनाकर क्रीज पर शुभम के साथ मौजूद हैं। शुभम ने अभी तक एक छोर को संभाला हुआ है। वह 117 रन बनाकर नाबाद है। वह अभी तक 12 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगा चुका है।

8 बार अब तक कर्नाटक की टीम रणजी ट्रॉफी की चैंपियन बन चुकी है, क्या 9वीं बार ये टीम खिताब जीतेगी या फिर जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करेगी? ये अगले कुछ दिनों में तय होगा। कामरन इकबाल और यावर हसन जम्मू-कश्मीर के लिए ओपनर के तौर पर उतरे। दोनों ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 18 रन बनाए, लेकिन कोई विकेट नहीं दिया। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कर्नाटक को पहली सफलता दिलाई, जब उन्होंने कामरान इकबाल को 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया। कैच केएल राहुल ने पकड़ा।

77 गेंदों में यावर हसन ने अर्धशतक पूरा किया। लंच तक जम्मू-कश्मीर की टीम ने 34 ओवर में 104 रन बनाए हैं और सिर्फ एक विकेट गंवाया है। दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। शुभम पुंडीर ने 100 गेंदों में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अर्धशतक पूरा किया। 8 चौके वे अब तक लगा चुके हैं। स्कोर 130 के पार हो गया है।

कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कर्नाटक की टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा शाामिल हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।

 

TAGGED:Ranji Trophy 2025-26Sportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रूस ने टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव के खिलाफ आतंकी गतिविधियों का मामला दर्ज किया रूस ने टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव के खिलाफ आतंकी गतिविधियों का मामला दर्ज किया
अगली ख़बर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मांगी अग्रिम जमानत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मांगी अग्रिम जमानत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?