रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सहकार से समृद्धि : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे डेढ़ हजार हाईटेक एम-पैक्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - सहकार से समृद्धि : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे डेढ़ हजार हाईटेक एम-पैक्

सहकार से समृद्धि : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे डेढ़ हजार हाईटेक एम-पैक्

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 22, 2026 3:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
सहकार से समृद्धि : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे डेढ़ हजार हाईटेक एम-पैक्
साझा करें

बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती वित्तीय और कृषि सुविधाएं उपलब्ध करा रही योगी सरकार

एम-पैक्स में बड़े पैमाने पर लगाए जा रहे सोलर हाइब्रिड सिस्टम

माइक्रो-एटीएम, कंप्यूटर, प्रिंटर, सर्वर से किए जा रहे लैस, निर्बाध विद्युत आपूर्ति से मिलेंगी निरंतर सुविधाएं

ऊर्जा आत्मनिर्भरता, सस्ती कृषि सेवाएं और डिजिटल सुविधाएं बन रहीं ग्रामीणों का मजबूत सहारा

लखनऊ,

प्रदेश में सहकारिता तंत्र को आधुनिक रूप देते हुए योगी सरकार बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (एम-पैक्स) को ग्रामीण विकास का मजबूत आधार बना रही है। प्रदेशभर में लगभग डेढ़ हजार एम-पैक्स को हाईटेक सुविधाओं से तैयार किया जा रहा है। यही नहीं इन सभी को सोलर हाइब्रिड सिस्टम से लैस कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने की तैयारी है।
योगी सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों और ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही सस्ती वित्तीय सेवाएं, फसली ऋण, उन्नत बीज और उर्वरक उपलब्ध हों। इसी रणनीति के तहत एम-पैक्स को डिजिटल और ऊर्जा के लिहाज से पूरी तरह सक्षम बनाया जा रहा है।

सोलर रूफटॉप से ऊर्जा आत्मनिर्भर बन रहे एम-पैक्स
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एम-पैक्स भवनों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सोलर रूफटॉप योजना लागू की गई है। प्रत्येक चयनित भवन की छत पर दो किलोवाट क्षमता का आधुनिक सोलर हाइब्रिड सिस्टम लगाया जा रहा है। अभी लगभग डेढ़ हजार एम-पैक्स में इन संयंत्रों की स्थापना की जा रही है। इससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। फिलहाल 500 से अधिक आधुनिक सोलर हाइब्रिड सिस्टम सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं जबकि शेष लगाए जा रहे हैं।

डिजिटल सेवाओं को मिल रहा 24×7 पावर सपोर्ट
सोलर हाइब्रिड सिस्टम लगने के बाद एम-पैक्स पूरी तरह डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। यहां कंप्यूटर, प्रिंटर, सर्वर, माइक्रो-एटीएम
क्यूआर और यूपीआई  भुगतान प्रणाली अब बिना रुकावट संचालित की जा रही हैं। इससे ग्रामीणों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं गांव में ही आसानी से मिल रहीं हैं और काम में होने वाली देरी समाप्त हो जाएगी।

किसानों को कम दरों पर मिल रहीं अहम सुविधाएं
योगी सरकार अभियान चलाकर एम-पैक्स के जरिए किसानों को फसली ऋण, उन्नत बीज, गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, कम दरों पर उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण आबादी को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए सदस्यता प्रक्रिया को डिजिटल पोर्टल और मोबाइल आधारित पंजीकरण से सरल बनाया गया है।
हाईटेक एम-पैक्स मॉडल के जरिए प्रदेश में सहकार से समृद्धि का विजन तेजी से जमीन पर उतर रहा है। ऊर्जा आत्मनिर्भरता और डिजिटल सशक्तीकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।

TAGGED:hi-techM-PACSUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सीएम योगी का म्यांमार यात्रा के बाद पहला विदेशी दौरा, 23-24 सिंगापुर और 25-26 फर सीएम योगी का म्यांमार यात्रा के बाद पहला विदेशी दौरा, 23-24 सिंगापुर और 25-26 फर
अगली ख़बर मुख्यमंत्री सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को किय मुख्यमंत्री सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को किय

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?