बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर

एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर

UB News Network
Last updated: मार्च 13, 2026 8:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर
साझा करें

मुंबई,

 एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंवदा कांत इन दिनों अपने आकर्षक देसी अंदाज़ से दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही हैं। शो की मौजूदा कहानी जैसे-जैसे और रोमांचक होती जा रही है, वैसे-वैसे लतिका अलग-अलग ग्लैमरस पारंपरिक लुक्स में नजर आ रही हैं, जो उनके किरदार की रहस्यमयी और शालीन छवि को खूबसूरती से उभारते हैं।

अपने ऑन-स्क्रीन स्टाइल के बारे में बात करते हुए, प्रियंवदा कांत ने कहा, “मौजूदा ट्रैक में मेरा किरदार कई खूबसूरत देसी परिधानों में नजर आ रहा है, खासकर रंग-बिरंगे घाघरा-चोली में, जो लतिका के ग्लैमरस अंदाज़ को और निखारते हैं। हर कॉस्ट्यूम बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है, जिनमें गहरे रंग, बारीक कढ़ाई और लहराते हुए सिल्हूट हैं, जो स्क्रीन पर बेहद शानदार दिखते हैं और दृश्यों में अलग तरह का विजुअल ड्रामा जोड़ते हैं। घाघरे अक्सर लेयर्ड और घेरदार होते हैं, जिससे जब मैं चलती या किसी सीन में मूव करती हूँ, तो उनका प्रभाव और भी आकर्षक लगता है।”

प्रियंवदा कांत ने कहा, “शो की शुरुआत से ही लतिका ज्यादातर एक ही लाल दुल्हन वाले परिधान में नजर आती थी, जो एक भूतनी दुल्हन के रूप में उसके किरदार की पहचान बन गया था। वह लुक अपने आप में बहुत खास है, लेकिन लंबे समय तक वही लाल ड्रेस पहनने के बाद अब अलग-अलग कॉस्ट्यूम्स के साथ प्रयोग करना ताज़गी भरा और रोमांचक लग रहा है। चूँकि, लतिका एक भूत है, लेकिन साथ ही बहुत अभिव्यक्तिपूर्ण और स्टाइलिश किरदार भी है, इसलिए उसके कॉस्ट्यूम्स उसके व्यक्तित्व में खूबसूरती, शालीनता और रहस्य का अनोखा मेल बनाते हैं। यही वजह है कि वह स्क्रीन पर आकर्षक होने के साथ-साथ थोड़ी अलौकिक भी नजर आती है।”

प्रियंवदा कांत ने अपने लुक के अन्य पहलुओं के बारे में बताते हुए कहा, “ज्वेलरी भी इस पूरे लुक का अहम् हिस्सा है। मैं झुमके, लेयर्ड नेकलेस, चूड़ियाँ और कभी-कभी माँग टीका जैसे पारंपरिक आभूषण पहनती हूँ, जो पूरे लुक को पूरा करते हैं। हमारी स्टाइलिंग टीम ने हर लुक को भव्य और आकर्षक बनाने में शानदार काम किया है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि वह शो की सुपरनैचुरल थीम के अनुरूप ही लगे। मेकअप में आमतौर पर गहरे काजल वाली आँखें, सुस्पष्ट भौंहें और गहरे रंग की लिपस्टिक शामिल होती है, जो लतिका को थोड़ा रहस्यमयी लेकिन बेहद खूबसूरत रूप देती है। इसके अलावा किरदार के लिए मैं लंबा विग भी पहनती हूँ, जो कई दृश्यों में लुक में और नाटकीयता जोड़ देता है।”

शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे और 10:00 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर। सभी एपिसोड्स कभी-भी हिंदी ज़ी5 पर स्ट्रीम किए जा सकते हैं।

 

TAGGED:EntertainmentGharwali PeedwaliPriyamvada KantTV
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 14 मार्च को बिलासपुर से “गौधाम योजना” का शुभारंभ  करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव 14 मार्च को बिलासपुर से “गौधाम योजना” का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव
अगली ख़बर उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोष उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोष

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?