रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सैनिकों से की विशेष मुलाकात, गणतंत्र दिवस परेड के प
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सैनिकों से की विशेष मुलाकात, गणतंत्र दिवस परेड के प

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सैनिकों से की विशेष मुलाकात, गणतंत्र दिवस परेड के प

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 9:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सैनिकों से की विशेष मुलाकात, गणतंत्र दिवस परेड के प
साझा करें

नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस परेड तथा बीटिंग रिट्रीट समारोह 2026 में भाग लेने वाले तीनों सेनाओं के बैंड टुकड़ियों और तीनों सेनाओं के प्रोवोस्ट आउट्राइडर्स के कर्मियों से मुलाकात की। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने सेना, नौसेना और वायु सेना के बैंड तथा आउट्राइडर्स के अधिकारियों और जवानों के साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी खिंचवाई। गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोहों में इन टुकड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि त्रि-सेवा बैंड और प्रोवोस्ट आउट्राइडर्स गणतंत्र दिवस तथा उसके समापन अवसर पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह की औपचारिक और पारंपरिक गरिमा को बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इन समारोहों में सशस्त्र बलों की अनुशासनबद्ध प्रस्तुतियां और परंपरागत सैन्य परिधान विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
गौरतलब है कि इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में देश की मजबूत होती स्वदेशी सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता व जन भागीदारी का अदभुत संगम देखने को मिला था। कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं व पुलिस बलों द्वारा शानदार परेड आयोजित की गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व किया। यूरोपीय यूनियन के दो बड़े नेता एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डर लेयेन मुख्य अतिथि थे।
इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल, देश की तरक्की, स्वदेशी सैन्य उपकरण, सेना की ताकत, भारत की संस्कृति और आम लोगों की भागीदारी सब कुछ एक साथ देखने को मिला था। इसके उपरांत गुरुवार शाम बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की गई थी। इस सेरेमनी के साथ ही 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का शानदार समापन हो गया। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में राष्ट्रपति भवन के ठीक सामने पूरा विजय चौक भारतीय धुनों और देशभक्ति के संगीत से गूंज उठा था। यहां सैन्य बैंड द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति को दर्शाया गया।
इसके अलावा मार्चिंग के जरिए ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवान को भी दर्शाया गया। विजय चौक पर आयोजित इस भव्य आयोजन में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंडों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों से माहौल को गर्मजोशी से सराबोर किया।

TAGGED:featuredPresident Droupadi Murmu
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शेष सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों को दिए गए निर्देश शेष सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों को दिए गए निर्देश
अगली ख़बर राहुल नहीं करेंगे अगुवाई! कांग्रेस की अगली यात्रा के लिए नया चेहरा तय, पार्टी ने राहुल नहीं करेंगे अगुवाई! कांग्रेस की अगली यात्रा के लिए नया चेहरा तय, पार्टी ने

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?