शनिवार, अप्रैल 4, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: प्रयागराज माघ मेला: रोडवेज ने शुरू की स्पेशल बस सेवा, 15 बसें नियमित चलेंगी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - प्रयागराज माघ मेला: रोडवेज ने शुरू की स्पेशल बस सेवा, 15 बसें नियमित चलेंगी

प्रयागराज माघ मेला: रोडवेज ने शुरू की स्पेशल बस सेवा, 15 बसें नियमित चलेंगी

UB News Network
Last updated: जनवरी 2, 2026 4:13 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
प्रयागराज माघ मेला: रोडवेज ने शुरू की स्पेशल बस सेवा, 15 बसें नियमित चलेंगी
साझा करें

  प्रयागराज
प्रयागराज में 1 जनवरी से शुरू हुए  माघ मेले को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां । संगम स्नान के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाजीपुर डिपो से प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं।
15 बसों का नियमित संचालन किया जाएगा

परिवहन निगम के अनुसार गाजीपुर डिपो से प्रयागराज के लिए कुल 15 बसों का नियमित संचालन किया जाएगा। इसके अलावा झूसी से संगम घाट तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए चार अतिरिक्त बसें शटल सेवा के रूप में लगाई जाएंगी। यह विशेष परिवहन व्यवस्था 1 जनवरी से 17 फरवरी तक जारी रहेगी, ताकि माघ मेला अवधि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं

माघ मेले के दौरान संगम स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने बसों की संख्या में इजाफा किया है। 1 जनवरी से 13 जनवरी तक गाजीपुर डिपो की 10 बसें सीधे प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी, जबकि जनपद की पांच बसें वाराणसी के रास्ते झूसी तक संचालित होंगी।
चार बसें लगातार शटल सेवा में चक्कर लगाती रहेंगी

झूसी पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को संगम घाट तक पहुंचाने के लिए चार बसें लगातार शटल सेवा में चक्कर लगाती रहेंगी, जिससे पैदल दूरी और भीड़-भाड़ की समस्या से राहत मिलेगी। परिवहन विभाग ने बताया कि वर्तमान में गाजीपुर डिपो से 94 बसों का संचालन किया जा रहा है, जबकि माघ मेला के दौरान ग्रामीण रूटों पर भी बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के गांवों से आने वाले श्रद्धालु आसानी से बस सुविधा का लाभ उठा सकें।
बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती

इसके साथ ही बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती, समय-सारिणी में लचीलापन और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की गई है। विशेष स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने और बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना बनाई है।
माघ मेले की प्रमुख स्नान तिथियां इस प्रकार हैं:

    पौष पूर्णिमा – 13 जनवरी
    मकर संक्रांति – 14 जनवरी
    मौनी अमावस्या – 29 जनवरी
    बसंत पंचमी – 3 फरवरी
    माघी पूर्णिमा – 12 फरवरी

 

TAGGED:Magh MelaUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मध्य प्रदेश में 2026 में होगा पावर स्ट्रक्चर में बदलाव, 32 आईएएस-आईपीएस अधिकारिय
अगली ख़बर बिजली लाइनों से दूर पतंग उड़ाने की अपील, सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशि बिजली लाइनों से दूर पतंग उड़ाने की अपील, सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?