रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ‘ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग’ वाले लगे पोस्टर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ‘ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग’ वाले लगे पोस्टर

‘ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग’ वाले लगे पोस्टर

UB News Network
Last updated: मार्च 9, 2026 6:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
‘ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग’ वाले लगे पोस्टर
साझा करें

पटना.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद बिहार की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच एनडीए के भीतर से ही एक नई राजनीतिक मांग सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई है।

बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर
पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर चिराग पासवान के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पोस्टर में लिखा गया है-‘ना दंगा, ना फसाद हो, बिहार का CM सिर्फ चिराग हो।’

पोस्टर में ‘स्वर्ण काल’ की बात
पोस्टर में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की खुलकर अपील की गई है। इसमें लिखा गया है- ‘सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल।’ इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि चिराग के नेतृत्व में बिहार में नई शुरुआत हो सकती है।

‘मोदी के हनुमान’ का भी जिक्र
पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उल्लेख किया गया है। इसमें लिखा गया है- ‘मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज।’ इससे चिराग को एनडीए के मजबूत नेता के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।

युवा मुख्यमंत्री की मांग
पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि ‘बिहार मांगे चिराग, वक्त अब आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का।’ इसके साथ ही यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री का चेहरा चिराग पासवान होना चाहिए।

एलजेपी (रामविलास) नेता ने लगवाए पोस्टर
बताया जा रहा है कि ये पोस्टर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पटना जिला अध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगवाए गए हैं। पोस्टर सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में इस मांग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सांसद अरुण भारती भी जता चुके हैं इच्छा
इससे पहले एलजेपी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती भी चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जता चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फैसला एनडीए के शीर्ष नेता मिलकर करेंगे।

कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भूमिका की मांग
अरुण भारती ने कहा था कि व्यक्तिगत तौर पर वह अपने नेता चिराग पासवान को बिहार के बड़े नेता और राज्य के मुखिया के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के कई जिलों में कार्यकर्ताओं की मांग है कि आने वाले समय में चिराग पासवान को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए।

TAGGED:BiharChirag Paswan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गर्मी में टैनिंग से परेशान? बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स, सिर्फ सनस्
अगली ख़बर चूल्हा-चौका के साथ ई-रिक्शा की स्टेयरिंग थाम पूनम बनीं आत्मनिर्भर चूल्हा-चौका के साथ ई-रिक्शा की स्टेयरिंग थाम पूनम बनीं आत्मनिर्भर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?