रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: राजनीतिक घमासान तेज: इनेलो सुप्रीमो का आरोप, हुड्डा की वजह से बनी भाजपा की तीसरी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - राजनीतिक घमासान तेज: इनेलो सुप्रीमो का आरोप, हुड्डा की वजह से बनी भाजपा की तीसरी

राजनीतिक घमासान तेज: इनेलो सुप्रीमो का आरोप, हुड्डा की वजह से बनी भाजपा की तीसरी

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 28, 2025 3:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
राजनीतिक घमासान तेज: इनेलो सुप्रीमो का आरोप, हुड्डा की वजह से बनी भाजपा की तीसरी
साझा करें

रोहतक
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर हरियाणा की राजनीति में बड़ा बयान देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभय चौटाला ने लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने में कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंदरखाने भाजपा को फायदा पहुंचाया, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। एक ओर कांग्रेस सत्ता में आने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर उनके नेता ऐसे कदम उठाते हैं, जिससे भाजपा को सीधा फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इन राजनीतिक चालों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

इस दौरान अभय चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेजेपी नेताओं ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। चुनाव के समय चौधरी देवीलाल के नाम पर जनता से विश्वास मांगा गया, लेकिन सत्ता में पहुंचते ही भाजपा के साथ मिलकर पांच साल तक “मलाई खाने” का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ जनता ने जेजेपी को समर्थन दिया था, उन सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी इनेलो सुप्रीमो ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में अपराध चरम पर है और लुटेरों व भूमाफियाओं का राज चल रहा है। आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, लेकिन सरकार अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
 
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि इनेलो पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इनेलो की सरकार बनते ही बदमाशों को प्रदेश से बाहर करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो का लक्ष्य प्रदेश में ईमानदार और पारदर्शी शासन देना है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अंत में अभय चौटाला ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांग्रेस, भाजपा और जेजेपी जैसे दलों की कथनी और करनी को पहचानें और एक मजबूत विकल्प के रूप में इनेलो को समर्थन दें।

 

TAGGED:Haryana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शादी भारत में, तलाक विदेश में! कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले से बदली कानूनी तस्वीर शादी भारत में, तलाक विदेश में! कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले से बदली कानूनी तस्वीर
अगली ख़बर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  तहत रबी फसलों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तहत रबी फसलों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?