शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ट्रेड डील पर सियासी संग्राम: AAP और कांग्रेस साथ आए, सदन में कड़ा प्रस्ताव पास
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ट्रेड डील पर सियासी संग्राम: AAP और कांग्रेस साथ आए, सदन में कड़ा प्रस्ताव पास

ट्रेड डील पर सियासी संग्राम: AAP और कांग्रेस साथ आए, सदन में कड़ा प्रस्ताव पास

UB News Network
Last updated: मार्च 10, 2026 10:26 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
ट्रेड डील पर सियासी संग्राम: AAP और कांग्रेस साथ आए, सदन में कड़ा प्रस्ताव पास
साझा करें

चंडीगढ़
अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव को लेकर आम आदमी पार्टी का साथ कांग्रेस और शिअद ने भी दिया है। पंजाब विधानसभा में मंगलवार को अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को आप के साथ-साथ कांग्रेस, शिअद व बसपा के विधायकों का भी समर्थन मिला। सीएम भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और पीएम को निशाने पर लेते हुए इस व्यापारिक समझौते में पंजाब के किसान और किसानी के हितों व अधिकारों को सुरक्षित रखने की अपील की।
 
कई विधायकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र ने अमेरिका के दबाव में घुटने टेके तो एक और बड़ा किसान आंदोलन खड़ा किया जाएगा। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सदन के समक्ष भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते से पंजाब की खेतीबाड़ी के साथ धोखा संबंधी निंदा प्रस्ताव रखा। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस पर चर्चा की अनुमति दे दी। इस दौरान आप समेत सभी दलों के विधायकों ने इस ट्रेड डील का असर पंजाब की खेतीबाड़ी पर कैसे पड़ सकता है, उस पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कृषि मंत्री ने कहा केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करे कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से पंजाब समेत देशभर के सभी किसानों के हित व बीज इस्तेमाल करने के अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे। कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौता हो जाता है और हमें इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सोशल मीडिया से मालूम चलती है। यह ट्रेड डील नहीं एक तरह से सरेंडर है।

विधायकों, मंत्रियों ने की केंद्र की घेराबंदी
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अपने कारोबारी मित्रों को बचाने और एपस्टीन फाइल के खुलासे के डर से केंद्र ने न चाहते हुए भी यह व्यापारिक समझौता किया है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अमेरिका हमें व्यापारिक तरीके से अपना गुलाम बनाना चाहता है और केंद्र चुप है।

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अमेरिका की शर्तों पर तैयार इस डील को स्वीकार करना उसके सामने घुटने टेकने जैसा है। सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली ने कहा, इस डील से मंडियां खत्म हो जाएंगी और किसान व आढ़ती बर्बाद हो जाएंगे। बटाला से विधायक शैरी कलसी ने कहा कि इस व्यापारिक समझौते को न तो किसान बर्दाश्त करेंगे और न ही मजदूर और व्यापारी।

क्या बोले विधायक?
फाजिल्का से विधायक नरिंदरपाल सिंह ने कहा कि इस डील की आड़ में अमेरिका यहां भारत में अपना बड़ा व्यापार खोलना चाहती है। जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि यह समझौता डेयरी सेक्टर को बहुत ज्यादा नुकसान करेगा। रूपनगर के विधायक दिवेश कुमार चड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान से सीजफायर हो गया, इस एलान के बाद अब हमें यह बात भी अमेरिका से ही मालूम चली कि भारत के साथ उनका व्यापारिक समझौता भी हो गया है। यह केंद्र पर कैसा दबाव है।

अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हम पंजाब में समझौता लागू नहीं होने देंगे, भले ही बलिदान देना पड़े। कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत ने कहा, यह समझौता कॉरपोरेट फ्रेंडली है और किसानों के खिलाफ। मंत्री लालजीत भुल्लर और नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान ने कहा कि किसानों को बचाने के लिए आप संघर्ष करेगी।

TAGGED:AAP-CongressPunjabtop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ट्रंप पर भड़का ईरान, दी सीधी चेतावनी: सावधान रहें, अंजाम खुद भुगतना पड़ सकता है ट्रंप पर भड़का ईरान, दी सीधी चेतावनी: सावधान रहें, अंजाम खुद भुगतना पड़ सकता है
अगली ख़बर मध्यप्रदेश पुलिस की डीजीपी इलेवन ने रचा इतिहास, चारों प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?