शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ‘मोहब्बत की दुकान’ पर सियासी वार: ब्रजेश पाठक बोले- राहुल गांधी फैला रहे अराजकता
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ‘मोहब्बत की दुकान’ पर सियासी वार: ब्रजेश पाठक बोले- राहुल गांधी फैला रहे अराजकता

‘मोहब्बत की दुकान’ पर सियासी वार: ब्रजेश पाठक बोले- राहुल गांधी फैला रहे अराजकता

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 24, 2026 10:46 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
‘मोहब्बत की दुकान’ पर सियासी वार: ब्रजेश पाठक बोले- राहुल गांधी फैला रहे अराजकता
साझा करें

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को भाजपा राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी तथाकथित ‘मुहब्बत की दुकान’ में केवल ‘नफरत, अराजकता, दंगा और भारत विरोध’ का सामान मिल रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी झूठ की राजनीति के उस स्तर पर पहुंच चुके हैं, जहां से वापसी संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार पर लगातार लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन और भ्रामक हैं। पाठक ने कहा कि इस तरह का आचरण न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रहित के विरुद्ध भी है। उन्होंने एआई समिट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने वहां देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई और भारत को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस कृत्य का समर्थन करना यह दर्शाता है कि पूरी पटकथा के सूत्रधार वही हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध स्वाभाविक है, लेकिन विरोध के नाम पर ‘नग्नता और अराजकता’ स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का उद्देश्य भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फेक न्यूज और अफवाहों के जरिए जनता को भड़काने की कोशिश की जा रही है। पाठक ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है और नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता तथ्यों के आधार पर निर्णय लेगी और कांग्रेस के ‘झूठ के साम्राज्य’ को खारिज कर देगी।

TAGGED:Brajesh Pathak attacks Rahul Gandhitop-newsUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शहीदी दिवस पर जत्था जाएगा पाकिस्तान, गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में श्रद्धालुओ शहीदी दिवस पर जत्था जाएगा पाकिस्तान, गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में श्रद्धालुओ
अगली ख़बर SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल का TMC ने किया स्वागत, EC पर लगाए बड़े आरोप SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल का TMC ने किया स्वागत, EC पर लगाए बड़े आरोप

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?