सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: AAP सरपंच हत्याकांड के फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - AAP सरपंच हत्याकांड के फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

AAP सरपंच हत्याकांड के फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 1:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
AAP सरपंच हत्याकांड के फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
साझा करें

अमृतसर.

अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमैल सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के बाद दोनों आरोपी पंजाब से फरार हो गए थे और रायपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपे हुए थे। तकनीकी निगरानी और पुख्ता इनपुट के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पंजाब पुलिस ने रायपुर पुलिस के सहयोग से राजेंद्र नगर स्थित ऋषभ अपार्टमेंट में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उन्हें अमृतसर लाया गया।

बताया जा रहा है कि यह वारदात 4 जनवरी को उस समय हुई, जब तरनतारन जिले के गांव वल्टोहा के सरपंच जरमैल सिंह अमृतसर के मैरी गोल्ड रिज़ॉर्ट में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान जब वे खाना खा रहे थे, तभी हमलावरों ने बेहद नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर रूप से घायल जरमैल सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल पंजाब पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के जरिए हत्या के पीछे की पूरी साजिश, मास्टरमाइंड और इस मामले में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

TAGGED:AAP Sarpanch MurderPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का अलर्ट छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का अलर्ट
अगली ख़बर मुख्यमंत्री सैनी बोले-  ‘गुरुओं ने सदैव भलाई के लिए कुर्बानियां दीं’ मुख्यमंत्री सैनी बोले- ‘गुरुओं ने सदैव भलाई के लिए कुर्बानियां दीं’

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?