गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बांग्लादेश में अशांति और हिंदुओं पर अत्याचार पर कवि कुमार विश्वास ने जताई गहरी च
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बांग्लादेश में अशांति और हिंदुओं पर अत्याचार पर कवि कुमार विश्वास ने जताई गहरी च

बांग्लादेश में अशांति और हिंदुओं पर अत्याचार पर कवि कुमार विश्वास ने जताई गहरी च

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 29, 2025 10:52 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
बांग्लादेश में अशांति और हिंदुओं पर अत्याचार पर कवि कुमार विश्वास ने जताई गहरी च
साझा करें

रायपुर

छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बांग्लादेश में फैली अशांति और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए पूरी दुनिया और भारत सरकार से इस गंभीर मुद्दे का संज्ञान लेने की अपील की है।

बांग्लादेश में अशांति के हालात पर कवि कुमार विश्वास ने कहा, “बहुत ही दुखद है और भारत सरकार को कठोरता से संज्ञान लेना चाहिए। निश्चित रूप से सरकार सोच भी रही होगी। लेकिन मैं उन लोग से अनुरोध करना चाहता हूं जो किसी भी घटना पर बहुत विलाप करते हैं उन्हें वहां के युवा नेता की अज्ञात हमलावर द्वारा होने वाली हत्या पर तो चिंता है। लेकिन उस पर पता नहीं कहां से भारत सरकार का हस्तक्षेप निकाल लिया, जबकि उसमें भारत का क्या मतलब है, लेकिन एक निरपराध अल्पसंख्यक को भीषण तरीके से जला दिया गया, जब ऐसे समय में लोगों का बयान नहीं आता, लोग चिंता नहीं करते तो उनके दोहरे व्यवहार का पता चलता है। तो मैं आशा करता हूं कि पूरा विश्व इसका संज्ञान लेगा।”

एक हफ्ते में दो हिन्दुओं की हत्या

बांग्लादेश के मैमनसिंह शहर में कथित ईशनिंदा के आरोप में 18 दिसंबर की रात दीपू चंद्र दास की उग्र और बेकाबू भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और फिर शव को आग के हवाले कर दिया था। वहीं इसके कुछ दिन बात एक अन्य घटना में एक और हिंदू युवक 29 वर्षीय अमृत मंडल को 24 दिसंबर को राजबाड़ी के पांगशा उपजिला में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था।

भारत में हुए थे विरोध-प्रदर्शन

गौरतलब है कि बीते दिनों बंगलादेश में दीपू दास की हत्या के खिलाफ भारत में हिन्दू संगठनों विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और हिंदू जागरण मंच सहित संघ परिवार से जुड़े कई संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई थी।

दिल्ली में तो बंगलादेश उच्चायोग के बाहर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस से झड़पें तक हुईं थीं। राजधानी में प्रदर्शनकारी जब पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने और उच्चायोग की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस को दखल देना पड़ा और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

TAGGED:ChhattisgarhPoet Kumar Vishwas
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ED की अंतिम चालान से हड़कंप: शराब घोटाले में आशीष श्रीवास्तव फंसे, निलंबन की चर् ED की अंतिम चालान से हड़कंप: शराब घोटाले में आशीष श्रीवास्तव फंसे, निलंबन की चर्
अगली ख़बर भोपाल मेट्रो में लागू नए नियम, नो डिस्टरबेंस जोन में शांति बनाए रखना जरूरी, उल्ल भोपाल मेट्रो में लागू नए नियम, नो डिस्टरबेंस जोन में शांति बनाए रखना जरूरी, उल्ल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?