शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पंजाब में कल एक और एयरपोर्ट की PM मोदी देंगे सौगात
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पंजाब में कल एक और एयरपोर्ट की PM मोदी देंगे सौगात

पंजाब में कल एक और एयरपोर्ट की PM मोदी देंगे सौगात

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 3:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
पंजाब में कल एक और एयरपोर्ट की PM मोदी देंगे सौगात
साझा करें

जालंधर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक फरवरी को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री करीब 40 मिनट तक डेरे में रुकेंगे। इस दौरान वह संत निरंजन दास जी से आध्यात्मिक चर्चा करेंगे और डेरे की संगत को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने 30 जनवरी से एक फरवरी तक जिला जालंधर को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया है। प्रधानमंत्री इस दौरान डेरा सचखंड बल्लां की ओर से किए जा रहे जनहित कार्यों की भी जानकारी लेंगे। डेरा चिकित्सा, शिक्षा और गुरु रविदास महाराज की बाणी के प्रचार प्रसार के लिए काम कर रहा है। डेरे के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी फिलहाल संगत के साथ श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी गए हैं। वे रविवार को प्रधानमंत्री के आगमन से पहले वहां से लौट आएंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने डेरा सचखंड बल्लां में सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। एसपीजी की टीम डेरा और आसपास के इलाके को अपने सुरक्षा घेरे में ले चुकी है। डेरा सचखंड बल्लां में हेलीपैड बनाया गया है। प्रधानमंत्री आदमपुर एयरपोर्ट से डेरा बल्लां तक हेलिकॉप्टर से आएंगे। इमरजेंसी के लिए डीएवी यूनिवर्सिटी में भी एक हेलीपैड बनाया है। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब गुरु रविदास महाराज सिविल एयरपोर्ट होगा। केंद्र सरकार ने घोषणा पहले ही कर दी थी।

प्रधानमंत्री के आने के बाद इसकी औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। एयरपोर्ट पर गुरु रविदास महाराज सिविल एयरपोर्ट नाम का बोर्ड लगाने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री पंजाब और जालंधर के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जालंधर से ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी कर सकते हैं।

TAGGED:PM ModiPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर में जवानों के साथ किया रात्रि भोज मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर में जवानों के साथ किया रात्रि भोज
अगली ख़बर महिला डबल्स चैंपियंस: एलिस मर्टेंस और झांग शुआई ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में बाज़ी मार महिला डबल्स चैंपियंस: एलिस मर्टेंस और झांग शुआई ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में बाज़ी मार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?