गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: PCB का बड़ा प्रस्ताव: बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच पाकिस्तान में कराने की तैयारी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - PCB का बड़ा प्रस्ताव: बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच पाकिस्तान में कराने की तैयारी

PCB का बड़ा प्रस्ताव: बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच पाकिस्तान में कराने की तैयारी

UB News Network
Last updated: जनवरी 21, 2026 8:19 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
PCB का बड़ा प्रस्ताव: बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच पाकिस्तान में कराने की तैयारी
साझा करें

नई दिल्ली
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। उसने जिद पाल रखी है कि वह भारत में वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा, दूसरी तरफ आईसीसी ने अब तक उसके मैच भारत से बाहर करने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार आधिकारिक तौर पर आईसीसी के सामने पेशकश की है कि वो बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सुरक्षा कारणों से भारत में टी20 विश्व कप खेलने से बांग्लादेश के इनकार का समर्थन किया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भेजे गए एक पत्र में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने की पेशकश की है। आईसीसी बोर्ड की बैठक बुधवार को होनी है जिसमें टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर फैसला लिया जायेगा।

बांग्लादेश को ग्रुप चरण के चारों मैच भारत में खेलने हैं जिनमें से पहले तीन कोलकाता में और एक मुंबई में होना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हालांकि अपनी सरकार के समर्थन से भारत जाने से इनकार किया है और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है।

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, ‘पीसीबी ने ईमेल में कहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग जायज है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए और अगर बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने में कोई समस्या आती है तो पाकिस्तान उसके सभी मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है।’

आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मसले पर कई बार बात हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आईसीसी का कहना है कि टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा जबकि बीसीबी भारत टीम नहीं भेजने पर अड़ा है।

पीसीबी ने इस मसले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है लेकिन बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने आईसीसी में सहयोग के लिये पाकिस्तान से संपर्क किया था। पाकिस्तान के सारे मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में होंगे।

 

TAGGED:PCB announcesSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अपराधियों पर ऐसी कार्यवाही करें जिससे उनके हौसले पस्त हों : मुख्य सचिव जैन अपराधियों पर ऐसी कार्यवाही करें जिससे उनके हौसले पस्त हों : मुख्य सचिव जैन
अगली ख़बर पौधरोपण कार्य में स्थानीय प्रजातियों को दी जाए प्राथमिकता : आयुक्त भोंडवे पौधरोपण कार्य में स्थानीय प्रजातियों को दी जाए प्राथमिकता : आयुक्त भोंडवे

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?