बुधवार, मार्च 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पटना पुलिस ने 9 महीने में 14 के पैर में मारी गोली और 1 बदमाश को किया ढेर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पटना पुलिस ने 9 महीने में 14 के पैर में मारी गोली और 1 बदमाश को किया ढेर

पटना पुलिस ने 9 महीने में 14 के पैर में मारी गोली और 1 बदमाश को किया ढेर

UB News Network
Last updated: मार्च 2, 2026 5:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 सप्ताह पहले
पटना पुलिस ने 9 महीने में 14 के पैर में मारी गोली और 1 बदमाश को किया ढेर
साझा करें

पटना.

बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। यही कारण है कि पिछले 9 महीने में 15 एनकाउंटर हुए हैं, जिसमें से एक को ढेर कर दिया गया। हाल ही में पुलिस ने जेपी गंगा पथ पर पीएमसीएच के पास एक अपराधी का एनकाउंटर किया। उसकी पहचान वैशाली के हाजीपुर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ वैशाली और पटना में पहले से आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास सहित चार केस दर्ज हैं।

28 जनवरी को अमित अपने साथी पीयूष के साथ सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए कुख्यात सुबोध सिंह गैंग के तातिया नाम के एक आरोपित की हत्या करने आया था। पुलिस ने उसके साथी को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अमित फरार था। तब से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। तलाश में वैशाली से लेकर उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि वह पटना में छिपा है। जिसके बाद पुलिस उसके इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर भी नजर रख रही थी। जैसे ही उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खोला, पुलिस को उसके लोकेशन की जानकारी मिल गई। उसका लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम जेपी गंगा पथ पर पहुंच गई। वहां उसने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और उसे दबोच लिया।

पुलिस ने अब तक 15 एनकाउंटर किए

  • 11 जून 2025 बिहटा में पुलिस हिरासत से भाग रहे हत्यारोपित को पैर में मारी थी गोली।
  • 13 जून खुशरूपुर में पुलिस टीम पर फायरिंग। अपराधी के पैर में गोली मारी गई।
  • 13 जून दानापुर में आरोपित ने की फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसके पैर में मारी गोली।
  • 25 जून जेपी गंगा पथ पर एसटीएफ ने आठ मामलों में वांछित अपराधी के पैर में मारी गोली।
  • 7 जुलाई मालसलामी में ईंट-भट्ठे के पास पुलिस मुठभेड़ में विकास उर्फ राजा हुआ ढेर।
  • 13 जुलाई रानी तालाब में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार आरोपित के पैर में मारी गई गोली।
  • 6 अगस्त कुख्यात को पकड़ने गई पुलिस पर फुलवारी क्षेत्र में फायरिंग। जवाब में अपराधी के पैर में मारी गोली।
  • 15 अगस्त रानी तालाब में आरोपित और पुलिस के बीच मुठभेड़, पुलिस ने आरोपित के पैर में मारी गोली।
  • 17 अगस्त आलमगंज में पुलिस और कुख्यात के बीच एक मुठभेड, पैर में मारी गई गोली।
  • 16 नवंबर खुशुरूपुर में पुलिस और इनामी अपराधी के बीच मुठभेड़। अपराधी के पैर मे लगी गोली।
  • 10 दिसंबर जानीपुर में बैंककर्मी से रंगदारी मांगने वाले आरोपित के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली।
  • 2 जनवरी 2026 खगौल में इनामी अपराधी के साथ मुठभेड़, पुलिस ने उसके पैर में मारी गोली।
  • 15 जनवरी मनेर में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूटकांड के आरोपित के पैर में गोली मार दी गई।
  • 22 जनवरी मसौढ़ी में लारेंस विश्नोई गैंग के अपराधी के साथ मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली।
  • 1 मार्च जेपी गंगा पथ पर पुलिस मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली।
TAGGED:BiharEncounter
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रहस्यमय ढंग से गायब हुईं बिहार की 5 नाबालिग बच्चियां, लखनऊ में बरामद रहस्यमय ढंग से गायब हुईं बिहार की 5 नाबालिग बच्चियां, लखनऊ में बरामद
अगली ख़बर लाडो लक्ष्मी योजना में CM ने आय सीमा बढ़ाकर की 1.80 लाख रुपए लाडो लक्ष्मी योजना में CM ने आय सीमा बढ़ाकर की 1.80 लाख रुपए

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व

अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व

साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

दुनियाभर में Instagram सेवाएं प्रभावित, ऐप और पोर्टल ठप होने की यूजर्स ने दी जान

दुनियाभर में Instagram सेवाएं प्रभावित, ऐप और पोर्टल ठप होने की यूजर्स ने दी जान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?