गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पन्ना: शादी का झांसा देकर युवक को अगवा, लुटेरी दुल्हन गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - पन्ना: शादी का झांसा देकर युवक को अगवा, लुटेरी दुल्हन गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार

पन्ना: शादी का झांसा देकर युवक को अगवा, लुटेरी दुल्हन गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 27, 2026 5:06 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
पन्ना: शादी का झांसा देकर युवक को अगवा, लुटेरी दुल्हन गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार
साझा करें

पन्ना 

पन्ना जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने शादी का झांसा देकर न केवल लूटपाट की, बल्कि अपहरण जैसी वारदातों को भी अंजाम दिया।पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

बृजपुर थाना पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह कुंवारे युवकों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। फिर डरा-धमकाकर या अपहरण कर उनसे मोटी रकम वसूलता था।

दो लड़कियों और एक महिला से मिलवाया

इस गिरोह का शिकार नयागांव धरमपुर निवासी 43 वर्षीय बसंत लाल त्रिपाठी बने। शादी की तलाश में उन्होंने लल्लू चौधरी नामक व्यक्ति से संपर्क किया था। योजना के तहत 23 फरवरी को त्रिपाठी पहाड़ीखेड़ा में लड़की देखने पहुंचे, जहां उन्हें दो लड़कियों और एक महिला से मिलवाया गया।

1 लाख रुपए, टैबलेट लूट लिए

शादी के नाम पर पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने त्रिपाठी के साथियों को डराकर भगा दिया। सफेद स्कार्पियो में आए बदमाशों ने त्रिपाठी को अगवा कर सुनसान रास्ते पर ले जाकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने त्रिपाठी से 1 लाख रुपए (20 हजार नकद और 80 हजार ऑनलाइन) और एक टैबलेट लूट लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना एसपी ने टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहाड़ीखेड़ा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनियोजित तरीके से लुटेरी दुल्हन का नाटक रचकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल सामग्री बरामद की है। इसमें एक सफेद स्कार्पियो (MP 17 CB 1759), एक अपाचे बाइक, 10 मोबाइल फोन और फरियादी का लेनोवो टैबलेट शामिल है। इसके अलावा शादी के नाटक में इस्तेमाल होने वाली सौंदर्य सामग्री (साड़ी, चूड़ी, मेकअप किट आदि) भी जब्त की गई है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी रीवा, सतना और छतरपुर जिलों के निवासी हैं। इनमें नीरज पटेल, प्रद्युम्न साकेत, अंकित साहू, सूरज प्रजापति, सोनू अग्निहोत्री, सोनू खैरवार, ओमप्रकाश सिंह के साथ दो महिलाएं विमला और आरती साकेत शामिल हैं। गिरोह के तीन मुख्य सदस्य दिव्या उर्फ नैना, अन्नू और लल्लू चौधरी अभी फरार हैं।

TAGGED:dhulhanMadhya Pradeshtop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राइजिंग भारत समिट में पीयूष गोयल ने कहा—भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बदलने की जरूरत राइजिंग भारत समिट में पीयूष गोयल ने कहा—भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बदलने की जरूरत
अगली ख़बर सीएम का बड़ा ऐलान: छत्तीसगढ़ में RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मिली टैक्स फ्री छूट सीएम का बड़ा ऐलान: छत्तीसगढ़ में RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मिली टैक्स फ्री छूट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?