मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, बाबर आजम और फखर जमां की चोट पर PCB करेगा जांच
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, बाबर आजम और फखर जमां की चोट पर PCB करेगा जांच

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, बाबर आजम और फखर जमां की चोट पर PCB करेगा जांच

UB News Network
Last updated: मार्च 15, 2026 11:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, बाबर आजम और फखर जमां की चोट पर PCB करेगा जांच
साझा करें

 इस्लामाबाद

पाकिस्तान क्रिकेट में हर-दिन कुछ ना कुछ एक्शन होता रहता है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूर्व कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज और फखर जमां की चोट को लेकर जांच करने जा रहा है. ये दोनों स्टार खिलाड़ी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान फिट नहीं थे, जिसका खुलासा अब हुआ है।

पाकिस्तानी चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चयन समिति को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इन चोटों की जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि चयनकर्ताओं ने पीसीबी से इस पूरे मामले की जांच करने का अनुरोध किया है. आकिब ने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि खिलाड़ियों को चोट कब लगी और इसकी जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ चयन समिति के अन्य सदस्य मिस्बाह उल हक, सरफराज अहमद और असद शफीक भी मौजूद थे।

आकिब जावेद ने कहा, ‘फखर जमां भी चोटिल हैं. हमने इस मामले में क्रिकेट बोर्ड से जांच की मांग की है. ऐसा कैसे हो सकता है कि हमें फखर के अनफिट होने का पता वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद चला.’ उन्होंने यह भी कहा कि टीम के हेड कोच और फिजियो को खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में अपडेट रखना चाहिए।

बाबर क्यों वनडे सीरीज से बाहर रहे?
आकिब जावेद ने यह भी स्पष्ट किया कि बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में क्यों नहीं चुना गया. उनके मुताबिक बाबर अभी चोट से जूझ रहे हैं, इसी वजह से वह बांग्लादेश सीरीज के साथ-साथ घरेलू नेशनल टी20 कप में भी हिस्सा नहीं ले सके।

आकिब जावेद ने कहा, ‘बाबर आजम चोटिल हैं, इसलिए उन्हें बांग्लादेश सीरीज के लिए नहीं चुना गया. वह नेशनल टी20 कप खेलना चाहते थे, लेकिन उनकी फिटनेस ने इसकी अनुमति नहीं दी।

आकिब जावेद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाती, तो क्या दोनों खिलाड़ी अचानक फिट घोषित कर दिए जाते? आकिब ने यह भी बताया कि चयन समिति ने पहले ही तय कर लिया था कि वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. उनके मुताबिक टीम मैनेजमेंट भविष्य के लिए ज्यादा विकल्प तैयार करने के उद्देश्य से नई प्रतिभाओं को मौका दे रहा है।

 

TAGGED:Babar AzamSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, ड्रोन हमलों के बाद सैन्य ठिकाना हुआ निशान पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, ड्रोन हमलों के बाद सैन्य ठिकाना हुआ निशान
अगली ख़बर उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बा उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?