शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ऑरेंज अलर्ट जारी: पंजाब में ठंड और धुंध, कल से बारिश के आसार,फरीदकोट का तापमान 3
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ऑरेंज अलर्ट जारी: पंजाब में ठंड और धुंध, कल से बारिश के आसार,फरीदकोट का तापमान 3

ऑरेंज अलर्ट जारी: पंजाब में ठंड और धुंध, कल से बारिश के आसार,फरीदकोट का तापमान 3

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 2:24 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
ऑरेंज अलर्ट जारी: पंजाब में ठंड और धुंध, कल से बारिश के आसार,फरीदकोट का तापमान 3
साझा करें

चंडीगढ़
पंजाब और चंडीगढ़ में आज शुक्रवार को धुंध और शीत लहर को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि, 31 तारीख से मौसम में बदलाव आने की संभावना है और एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

इस समय सुबह और शाम को भले ही ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन के दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. दिन के समय पिछले कुछ दिनों से धूप निकल रही है जिसके कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस होती है. अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि हुई है और अब यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है. सबसे कम तापमान फरीदकोट में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

9 जिलों में शीत लहर का अलर्ट

आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है. वहीं फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने के आसार हैं. इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भी घने कोहरे की संभावना है. मौसम सूखा रहने की उम्मीद जताई गई है.

आगे फिर बदल सकता है मौसम

जम्मू और आसपास के इलाकों में इस समय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है. यह हवा में एक चक्र की तरह बना हुआ है, जो जमीन से काफी ऊंचाई पर मौजूद है. ऊपरी हवाओं में भी इसका असर बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. फिलहाल यह सिस्टम कायम रहेगा. इसके अलावा 30 जनवरी 2026 की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है, जिससे आगे मौसम फिर बदल सकता है.

31 से शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि राज्य में 1 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 31 जनवरी और 2 और 3 फरवरी को भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई गई है.

आने वाले दिनों में मौसम ऐसा रहेगा

31 जनवरी: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

1 फरवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

2 फरवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

TAGGED:coldPunjabtop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर में 11.9°C, रायपुर-पेंड्रा-मैनपाट में कोहरे से प्रभ जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर में 11.9°C, रायपुर-पेंड्रा-मैनपाट में कोहरे से प्रभ
अगली ख़बर कुसमुंडा-जटगा रेल लाइन पर चोरी, प्लेट और हैवी मशीनरी समेत 2 करोड़ का माल ले गए च कुसमुंडा-जटगा रेल लाइन पर चोरी, प्लेट और हैवी मशीनरी समेत 2 करोड़ का माल ले गए च

ये भी पढ़ें

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

आचार्य  संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

आचार्य संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?