बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी

एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी

UB News Network
Last updated: मार्च 5, 2026 7:15 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी
साझा करें

सेंट जॉर्ज
स्पिनर सुगंधिका कुमारी और इनोका राणावीरा (दो-दो विकेट) के बाद सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

मंगलवार रात खेले गये मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और उसने 28 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान मेथ्यू हेली (आठ), शॉनिशा हेक्टर (पांच) और एबोनी ब्रैथवेट (आठ) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद स्टेफ़नी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन की जोडी ने पारी काे संभालने का प्रयास किया। राणावीरा ने डॉटिन (28) को पगाबधा आउट किया, और चार बॉल बाद, कविशा दिलहारी ने दूसरी सेट बैटर, स्टेफनी टेलर को 24 रन पर आउट कर दिया। 18 ओवर के बाद 83 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी वेस्टइंडीज 100 रन के अंदर सिमटने का खतरा थी। ऐसे संकट के समय चिनेल हेनरी ने दी, 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए और आखिरी दो ओवर में 36 रन बनाने में उनकी मदद की। इन दो ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज 5 विकेट पर 119 रन ही बना पाई।

श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी और इनोका राणावीरा दो-दो विकेट लिये। कविशा दिलहारी ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 221 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। हसिनी परेरा और चामरी अटापट्टू की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। सातवें ओवर में एफी फ्लेचर ने अटापट्टू को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अटापट्टू ने 22 गेंदों में पांच चौके लागते हुए 32 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी इमेशा दुलानी ने हसिनी परेरा के साथ अविजित 72 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका को जीत दिला दी। हिसनी परेरा ने 59 गेंदों में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इमेशा दुलानी ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाये।

 

TAGGED:SportsSri Lanka
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
अगली ख़बर टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?