मंगलवार, फरवरी 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एक ‘गलती’ और दो जानें गईं: शक्ति सिंह गोहिल के रिश्तेदारों की मौत का पूरा घटनाक्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - एक ‘गलती’ और दो जानें गईं: शक्ति सिंह गोहिल के रिश्तेदारों की मौत का पूरा घटनाक्

एक ‘गलती’ और दो जानें गईं: शक्ति सिंह गोहिल के रिश्तेदारों की मौत का पूरा घटनाक्

UB News Network
Last updated: जनवरी 23, 2026 7:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
एक ‘गलती’ और दो जानें गईं: शक्ति सिंह गोहिल के रिश्तेदारों की मौत का पूरा घटनाक्
साझा करें

अहमदाबाद
गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार रात कांग्रेस के बड़े नेता और सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे और बहू की गोली लगने से मौत की खबर ने सबको चौंका दिया। दो महीने पहले ही शादी करने वाले एक बड़े अफसर ने क्यों अपनी पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी कर ली? इसको लेकर अटकलों का दौर तेज है। पत्नी की मौत के बाद अपनी कनपटी में गोली मारने वाले यशराज की मां ने दावा किया है कि गलती से गोली चली थी जिसमें बहू की मौत हो गई और दुख में बेटे ने भी अपनी जान दे दी। उन्होंने दोनों के बीच झगड़े या तनाव की बात से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
 
घटना अहमदाबाद के जज बंगला रोड पर एनआरआई टावर में पांचवें मंजिल पर हुई। गुजरात मैरीटाइम बोर्ड में क्लास-वन ऑफिसर यशराज सिंह गोहिल की इसी साल 30 नवंबर को राजेश्वरी के साथ शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात दोनों रिश्तेदार के घर खाना खाकर लौटे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यशराज की मां ने बताया है कि लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से फायर हो गया जो राजेश्वरी को लगी। इसके कुछ देर बाद 35 साल के यशराज ने भी अपनी कनपटी में गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना उस रात साढ़े 10 से 12 बजे के बीच हुई।

यशराज की मां ने पुलिस को क्या बताया
यशराज सिंह की मां देव्यानीबा ने कहा, ‘दोनों एक रिश्तेदार के घर डिनर के बाद साढ़े 10 बजे घर लौटे थे। दोनों बेडरूम में थे। इस दौरान यशराज के लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से एक गोली फायर हो गई जो राजेश्वरी के सिर में लग गई। बेटे ने तुरंत मेरे कमरे में आकर बताया कि क्या हो गया है। उसने कहा कि तुरंत एंबुलेंस को बुलाना होगा। मैं कमरे में गई तो राजेश्वरी बिस्तर पर अचेत पड़ी थी और खून बह रहा था।’ पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यशराज सिंह ने 11.42 पर 108 इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई। कुछ ही देर में पहुंची टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित किया। देव्यानीबा के मुताबिक, राजेश्वरी की मौत से यशराज को गहरा आघात लगा। पत्नी की मौत की बात सुनकर वह एक दूसरे कमरे में चला गया और अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार
देव्यानीबा और एंबुलेंस स्टाफ दूसरे कमरे में पहुंचे तो वहां यशराजसिंह खून से सना था। उसे भी मौके पर मृत घोषित किया गया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। मौके पर जाकर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हर एंगल से मामले की तहकीकात की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस और भी एंगल से कर रही जांच
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसीपी ब्रह्मभट ने कहा, ‘हमने मृतक की मां का बयान दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि गलती से फायरिंग के बाद खुदकुशी का मामला है। चूंकि घटना घर की चार दीवारी के भीतर हुई, सभी एंगल से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोली गलती से चली थी या जानबूझकर चलाई गई थी।’ किसी विवाद की बात से इनकार करते हुए कांग्रेस के मीडिया संयोजक मनीष दोशी ने कहा कि कपल विदेश घूमने जाने की तैयारी में था और गुरुवार को उनका पासपोर्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट था।

TAGGED:Shaktisinh Gohil
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अजय बरलोटा ने सौ बार रक्तदान एवं प्लाज़्मा डोनेशन कर रचा सेवा का कीर्तिमान अजय बरलोटा ने सौ बार रक्तदान एवं प्लाज़्मा डोनेशन कर रचा सेवा का कीर्तिमान
अगली ख़बर महिला पत्रकारों ने अध्ययन भ्रमण में जताया मुख्यमंत्री का आभार महिला पत्रकारों ने अध्ययन भ्रमण में जताया मुख्यमंत्री का आभार

ये भी पढ़ें

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

किसानों की आय बढ़ाने के लिए फार्म पॉन्ड व सहकारिता मॉडल पर जोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?