शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कभी टीम इंडिया का चैंपियन, अब मैदान पर अंपायर की भूमिका में — WPL में दिखा पुरान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - कभी टीम इंडिया का चैंपियन, अब मैदान पर अंपायर की भूमिका में — WPL में दिखा पुरान

कभी टीम इंडिया का चैंपियन, अब मैदान पर अंपायर की भूमिका में — WPL में दिखा पुरान

UB News Network
Last updated: जनवरी 27, 2026 8:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
कभी टीम इंडिया का चैंपियन, अब मैदान पर अंपायर की भूमिका में — WPL में दिखा पुरान
साझा करें

नई दिल्ली
क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपने करियर के शुरुआती दौर में मैदान पर चमक बिखेरते हैं लेकिन इसके बाद गुमनामी में खो जाते हैं। हालांकि, कुछ अपनी लगन से खेल के साथ रिश्ता बनाए रखने का नया रास्ता खोज लेते हैं। ऐसी ही एक कहानी है अजितेश अर्गल की। साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हीरो रहे अजितेश अब महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2026 में अंपायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
 
2008 U-19 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो
अजितेश अर्गल का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में फाइनल में भारत को खिताब जिताने के कारण लिया जाएगा। साल 2008 में जब भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में मलेशिया में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, उसके फाइनल मकाबले में अजितेश का अहम योगदान था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में अजितेश ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया था। उस समय यह माना जा रहा था कि यह तेज गेंदबाज जल्द ही सीनियर नेशनल टीम में जगह बनाएगा, लेकिन उनका खिलाड़ी के तौर पर सफर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया।

IPL और घरेलू क्रिकेट करियर
वर्ल्ड कप की सफलता के बाद अजितेश को किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, उन्हें आईपीएल में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। घरेलू स्तर पर उन्होंने बड़ौदा की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने करियर में कुल 10 फर्स्ट क्लास, 6 टी-20 और 3 लिस्ट-A मैच खेले, जिनमें उन्होंने 29 विकेट झटके। उन्होंने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच साल 2015 में खेला था।

अंपायरिंग के रूप में नई पारी
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अजितेश ने इनकम टैक्स ऑफिसर के रूप में अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारी संभाली। क्रिकेट से हटने के बाद भी इस खेल के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। साल 2023 में उन्होंने अंपायरिंग की परीक्षा पास की और अब वे मैदान पर रेफरी और अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं। मौजूदा WPL सीजन में वे गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के मैचों में मैदानी अंपायर के तौर पर दिख चुके हैं। अब तक वे 3 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट-ए और 21 टी20 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

 

TAGGED:Sportsvirat
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सिर्फ कानून नहीं, नए भारत की सोच है UCC — सामाजिक समरसता पर बोले धामी सिर्फ कानून नहीं, नए भारत की सोच है UCC — सामाजिक समरसता पर बोले धामी
अगली ख़बर CM नीतीश ने मधुबनी को मिल्क सेंटर से नए एक्सप्रेसवे तक 391 करोड़ की दी सौगात CM नीतीश ने मधुबनी को मिल्क सेंटर से नए एक्सप्रेसवे तक 391 करोड़ की दी सौगात

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?