बुधवार, मई 6, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता, अशोक वा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता, अशोक वा

चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता, अशोक वा

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 5:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता, अशोक वा
साझा करें

निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा ताता
 अशोक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से पहुंचे पदाधिकारी, कार्यकर्ता

महासमुंद
छत्तीसगढ़ कृषि विकास एवं बीज निगम के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा छग शासन) चंद्रहास चंद्राकर का जन्मदिन आज हर्षोत्साह के साथ मनाया गया। आज सुबह से ही चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इंटरनेट मीडिया पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता व व्यवसायियों ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय बीटीआई मार्ग सहित अशोक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में महासमुंद जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बीज निगम के अधिकारी गण, एबीवीपी, विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारियों के अलावा गणमान्य जनों, आम नागरिकों ने पहुंचकर चंद्राकर का फूल माला, पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अशोक वाटिका में धान बीज व मूंगफली के बीज का तुलदान कर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को खास बनाया।  अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर निगम अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

उल्लेखनीय है कि बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू, पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दूरभाष पर चंद्राकर को बधाई दी। सुबह जन्मदिन पर निगम अध्यक्ष ने सर्व प्रथम नगर की कुलदेवी मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पश्चात शीतला मंदिर, राम  जानकी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। राम मंदिर परिसर में आयोजित सामाजिक बैठक में शामिल हुए और लगभग 800 से अधिक संख्या में उपस्थित समाजजनों का आशीर्वाद भी लिया।  दोपहर 12 बजे के बाद अशोक वाटिका में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित की। 

छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े चंद्राकर ने विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक पदों में आसीन रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण उनके चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। आज जन्मदिन पर समर्थकों का सैलाब बधाई देने उमड़ा। वहीं, बीज प्रक्रिया केंद्र लभराखुर्द का चंद्राकर ने निरीक्षण कर उनके जन्मदिन पर अधिकारियों द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। देर शाम चंद्राकर ने बागबाहरा क्षेत्र के कर्मा पटपर नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया। नेत्रहीन बच्चों के स्नेह से अभिभूत चंद्राकर ने केक काटकर सभी बच्चों का मुंह।मीठा किया। जन्मदिन पर बधाई देने वालों में सांसद, विधायक, जिला, जनपद सदस्य, अध्यक्ष, निगम के पार्षद गण, शासकीय अधिकारी,कर्मचारी, आम जन कार्यक्रम में नजर आए। जन्म दिन पर पूनम चन्द्राकर, अलका नरेश चंद्रकार, थानसिंह दीवान, राकेश चन्द्राकर, संदीप दीवान, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, पिलेश्वर पटेल, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चन्द्राकर, माधव राव टांकसाले, पवन वर्मा, प्रेम चंद्रकार, प्रशांत श्रीवास्तव, अरविंद प्रहरे, जसराज बाला चंद्रकार, स्वप्निल तिवारी, ब्रह्मानंद पटेल, नरेंदर बग्गा, लोकु चंद्रकार, अग्रज शर्मा, निरंजना शर्मा, सुधा साहू, रमेश साहू, राजू चन्द्राकर, मुन्ना साहू, मनीष शर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषभ बाफना, मोहन साहू, पवन साहू, अजय चोपड़ा, रोहित चंद्रकार, राकेश श्रीवास्तव, शंकर लाल चंद्रकार, प्रकाश शर्मा, देवेंद्र चन्द्राकर, आनंद साहू, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, पंकज चंद्रकार, अमन वर्मा, एम आर विश्वनाथन, गणेश नायक, बंशी साहू, सोनाधर सोनवानी, पांडुरंग मदनकार, शरद राव मराठा, मधुसूदन सोनी, चन्द्रिका चौबे, मसूद खान, रामेश्वर पटवा, आकाश पांडे, अमित साहू, गोपी कन्नौजे, नईम खान, गुड्डा सिन्हा, जतिन रूपरेला, हर्ष गौतम, भुनेश्वर साहू, वामन राव, राहुल साहू, आयुष दुबे, कुम्भज चंद्राकर, ललित साहू, लवेश साहू, आदित्य साहू, वासु चंद्राकर , विश्व हिंदू परिषद से हर्ष चंद्रकार, उत्तम वर्मा, अखिलेश जैन, रामेश्वर पांडे, प्रदीप वर्मा, संजय यादव, चंदन नेताम, राहिल गुप्ता, सोमेश दावड़ा, खिलावन यादव, महिला मोर्चा से निरंजना शर्मा, पार्वती साहू, सुधा साहू, छाया चन्द्राकर, सुजाता विश्वनाथन, प्रभा साहू, मधु यादव, किरण ढीढी, दुर्गा सार्वा, भगवती करकसे, उषा पॉल, मैना कोसले, लक्ष्मी साहू, दुर्गा चंद्रकार, कला साहू, शीतल साहू, पार्षदगण पवन पटेल, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, शुभ्रा शर्मा, भारती चन्द्राकर, कल्पना सूर्यवंशी, कु.धनेश्वरी सोनवानी, माधुरी यदु आदि बधाई देने पहुंचे। मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र जैन व नंदू जलक्षत्री ने किया।

TAGGED:Chandrahas ChandrakarChhattisgarh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मकर संक्रांति से पहले दूध के 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे दाम मकर संक्रांति से पहले दूध के 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे दाम
अगली ख़बर झारखंड में 34 लाख लोगों को मिल रही 1 हजार रुपए पेंशन झारखंड में 34 लाख लोगों को मिल रही 1 हजार रुपए पेंशन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?