शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: छपरा में आर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी में 9 नाबालिग लड़कियां करवाईं मुक्त
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - छपरा में आर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी में 9 नाबालिग लड़कियां करवाईं मुक्त

छपरा में आर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी में 9 नाबालिग लड़कियां करवाईं मुक्त

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 7, 2026 8:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
छपरा में आर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी में 9 नाबालिग लड़कियां करवाईं मुक्त
साझा करें

छपरा/सारण.

सारण जिले में नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत शनिवार को पुलिस और रेस्क्यू टीम ने  कार्रवाई करते हुए आर्केस्ट्रा संचालकों के अड्डों पर संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान गड़खा थाना क्षेत्र समेत अन्य थाना इलाकों से नौ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने मौके से आर्केस्ट्रा कर्मी को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)विनीत कुमार ने बताया कि मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र एवं जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 

अड्डे पर विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी
गड़खा थाना क्षेत्र में स्थित आर्केस्ट्रा अड्डे पर पुलिस ने विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी की।  छापेमारी के दौरान वहां मौजूद नाबालिग लड़कियों को जबरन नृत्य करवाने, प्रताड़ित करने और शारीरिक शोषण के आरोपों के बीच बचाया गया।
एसएसपी ने बताया कि मुक्त कराई गई सभी लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें बालिका गृह भेजा जाएगा। साथ ही, उनके स्वजनों से संपर्क कर घर भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आर्केस्ट्रा में कार्यरत लड़कियों को अक्सर दबाव बनाकर नृत्य करवाया जाता है और कई मामलों में उनका यौन शोषण भी किया जाता है।

301 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया
एसएसपी ने बताया कि मई 2024 से अब तक सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 301 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया जा चुका है। इनमें पड़ोसी देश नेपाल की लड़कियां भी शामिल रही हैं। इस पूरे अभियान के तहत अब तक 38 कांड दर्ज किए गए हैं और 97 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि मुक्त कराई गई लड़कियों की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे किस जिले या राज्य की रहने वाली हैं। इस छापेमारी दल में महिला थानाध्यक्ष नेहा कुमारी के साथ मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन (दिल्ली), नारायणी सेवा संस्थान (सारण), रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन (पश्चिम बंगाल) तथा अन्य थानों की पुलिस टीम शामिल थी।

TAGGED:BiharOrchestra
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जल संरक्षण से सिंचाई विस्तार तक सरकार का फोकस: मंत्री श्री चौहान जल संरक्षण से सिंचाई विस्तार तक सरकार का फोकस: मंत्री श्री चौहान
अगली ख़बर विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी को वाटर प्यूरीफायर विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी को वाटर प्यूरीफायर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?