शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नाइट क्लब बना रणक्षेत्र: रीवा में कर्मचारी पर खुलेआम गोलियों की बौछार
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - नाइट क्लब बना रणक्षेत्र: रीवा में कर्मचारी पर खुलेआम गोलियों की बौछार

नाइट क्लब बना रणक्षेत्र: रीवा में कर्मचारी पर खुलेआम गोलियों की बौछार

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 28, 2025 10:12 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
साझा करें

रीवा
रीवा शहर शहर के बीचों-बीच स्थित एक नाइट क्लब में सरेआम गोलियां बरसाई गईं। इस पूरी वारदात का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बेखौफ होकर फायरिंग करता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडरा मोहल्ला स्थित ‘नाइट क्लब बीयर बार’ की है। बीती की रात करीब 12 बजे जब शहर सो रहा था, तब इस नाइट क्लब में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मालिक एलवी सिंह ने नशे की हालत में बार के एक कर्मचारी जमुना सिंह बघेल पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी एलवी सिंह ने कर्मचारी पर एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए। इनमें से दो गोलियां जमुना सिंह के पेट में जा धंसीं और शरीर को चीरते हुए बाहर निकल गईं। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 
वीडियो में गोली चलाता दिखा आरोपी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह बिना किसी डर के दनादन गोलियां चला रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीएसपी राजीव पाठक, सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा और गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई शहर के अलग-अलग इलाके में दविश दी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ
आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम का कड़ा विरोध किया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कड़ी घेराबंदी कर मुख्य आरोपी एलवी सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने परिजनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी जब्त कर ली है। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

प्राथमिक तौर पर यह मामला नशे में धुत होकर किए गए विवाद का लग रहा है। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और नाइट क्लबों में सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज को मुख्य सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर दिल्ली के जंतर-मंतर में उन्नाव रेप पीड़िता का धरना, नारेबाज़ी के दौरान बिगड़ी मा
अगली ख़बर विवाह बना वोट का संकट! पता बदलते ही 12 लाख महिलाएं वोटर लिस्ट से बाहर, रायपुर सब विवाह बना वोट का संकट! पता बदलते ही 12 लाख महिलाएं वोटर लिस्ट से बाहर, रायपुर सब

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?