गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान

नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान

UB News Network
Last updated: मार्च 10, 2026 5:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान
साझा करें

अनूपपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘फिट इंडिया वूमेन वीक’ के समापन दिवस पर जिले में विभिन्न प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर  हर्षल पंचोली के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर महिला सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मरक्षा से जुड़े कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।      

जिसके अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मती अर्चना कुमारी ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर के प्रसव वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने वहां जन्मी नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं का उपहार भेंट कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात् वन स्टॉप सेंटर अनूपपुर में निवासरत महिलाओं एवं बालिकाओं को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री की किट वितरित कर उन्हें संबल प्रदान किया।  

महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन अनूपपुर में कार्यरत महिला कुलियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मती अर्चना कुमारी ने महिला कुलियों को शॉल भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के भरण-पोषण और उन्नति के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं। उनका आत्मनिर्भर और सशक्त बनना न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम  शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में अध्ययनरत छात्राओं के लिए विशेष सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अंजली सिंह एवं सहायक अंकिता पांडे ने छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़े मार्शल आर्ट के पंच एवं विभिन्न मूवमेंट का प्रशिक्षण दिया, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। 

इस दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मती मंजूषा शर्मा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति  मोहनलाल पटेल, सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. परस्ते, डॉ. एस.सी. राय, प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय  अनिल सक्सेना, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रामायण प्रसाद वर्मा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी  अशोक कुमार त्रिपाठी सहित जिला चिकित्सालय, तुलसी महाविद्यालय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Fit IndiaMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर स्पीकर Om Birla के खिलाफ लोकसभा में प्रस्ताव, सदन में 10 घंटे होगी बहस स्पीकर Om Birla के खिलाफ लोकसभा में प्रस्ताव, सदन में 10 घंटे होगी बहस
अगली ख़बर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?