शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर श
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर श

टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर श

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 7:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर श
साझा करें

वेलिंगटन
तेज गेंदबाज बेन सियर्स को 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। सियर्स रविवार को मुंबई में टी20 विश्व कप टीम से जुड़ेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि सियर्स काइल जैमीसन की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले सप्ताह एडम मिल्ने के हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। मिल्ने को एसए20 में गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी, जिसके बाद हुए स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला। सियर्स न्यूजीलैंड के घरेलू सुपर स्मैश कॉम्पिटिशन में वेलिंगटन के लिए अच्छी फॉर्म में हैं।

हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि सियर्स ने हैमस्ट्रिंग इंजरी से अच्छी वापसी की है, जिसकी वजह से वह होम समर की शुरुआत से बाहर हो गए थे। उन्होंने कहा, “बेन ने खुद को वापस मैदान पर लाने के लिए कड़ी मेहनत की है, और उसे वापस खेलते और अच्छा परफॉर्म करते देखना बहुत अच्छा रहा है। उसने फायरबर्ड्स के साथ पूरा सुपर स्मैश कैंपेन खेला, जहां वह अपने नौ मैचों में 15 विकेट लेकर राउंड-रॉबिन स्टेज से कॉम्पिटिशन का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज था।”

वाल्टर ने कहा, “बेन का भारत में हमारे साथ होना और विश्व कप में किसी के चोटिल होने पर असर डालने के लिए तैयार रहना बहुत अच्छा होगा।” न्यूजीलैंड को ग्रुप डी में अफगानिस्तान, कनाडा, साउथ अफ्रीका और यूएई के साथ रखा गया है। कीवी टीम का पहला मैच 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा।

विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

रिजर्व: बेन सियर्स

 

TAGGED:Sports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राहुल और खरगे से मुलाकात के बाद थरूर की सफाई, बोले— ‘मेरे रुख को गलत समझा गया’ राहुल और खरगे से मुलाकात के बाद थरूर की सफाई, बोले— ‘मेरे रुख को गलत समझा गया’
अगली ख़बर राहुल गांधी को नॉर्थ-ईस्ट से दिक्कत क्यों? अमित शाह के सवाल से गरमाई राजनीति, का राहुल गांधी को नॉर्थ-ईस्ट से दिक्कत क्यों? अमित शाह के सवाल से गरमाई राजनीति, का

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?