सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान का दावा: भारत के खिलाफ 300 रन भी नाकाफी हो सकते
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान का दावा: भारत के खिलाफ 300 रन भी नाकाफी हो सकते

मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान का दावा: भारत के खिलाफ 300 रन भी नाकाफी हो सकते

UB News Network
Last updated: जनवरी 24, 2026 5:23 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान का दावा: भारत के खिलाफ 300 रन भी नाकाफी हो सकते
साझा करें

रायपुर 

भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन 15.2 ओवर में चेस करके इतिहास रच दिया. 28 गेंदें शेष रहते 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करना भारतीय टीम की क्षमता और मजबूत पावर हिटिंग के साथ बल्लेबाजी में गहराई को दर्शाता है. शायद इसी वजह से मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने यहां तक कह दिया कि भारत जैसी टीम के सामने 300 रन भी कम पड़ जाएंगे.

ईशान-सूर्या का दमदार प्रदर्शन
209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली और उनके साथ ईशान किशन ने तूफानी 76 की मैच जिताऊ पारी खेली. इन दोनों की बदौलत मेजबान टीम ने दूसरे टी20 में सात विकेट से जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. यह भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल चेस है.

मिशेल सेंटनर ने क्या कहा?
मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने भारतीय बल्लेबाजों को श्रेय दिया, और मजाक में कहा कि भारत के खिलाफ 300 रन भी शायद काफी न हों. उन्होंने कहा, ‘भारत जैसी टीम का सामना करने के लिए गेंद के साथ ज्यादा अच्छा करने जरूरत होती है, क्योंकि भारत जैसी टीम के खिलाफ 200-210 के स्कोर अब सुरक्षित नहीं लगते. इन लोगों के खिलाफ, शायद 300 भी कम पड़ जाए, जब आप भारत जैसी टीम के सामने आते हैं, जो अच्छी विकेट पर गहराई तक बल्लेबाजी करती है. जिस तरह से वे पहली गेंद से ही इरादे के साथ उतरे. हमें शायद थोड़ा और ज्यादा मेहनत करनी होगी, यह जानते हुए कि 200-210 काफी नहीं हैं.’

भारत ने दूसरा टी20 सात विकेट से जीता
मैच की बात करें तो शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. मेहमान टीम ने पूरे 20 में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए, जिसमें राचिन के 26 गेंद में 44 रन और कप्तान सेंटनर के 27 गेंद में 47 रन सबसे ज्यादा थे.

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6 रनों के कुल स्कोर पर अपने दोनों ओपनरों को खो दिया. उसके बाद ईशान किशन के 32 गेंद में 76 रन और कप्तान सूर्या के 37 गेंद में नाबाद 82 रनों की बदौलत भारत ने 15.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. सीरीज के तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा. 

TAGGED:New ZealandSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बसंत पंचमी के दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक बसंत पंचमी के दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक
अगली ख़बर कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा करेंगे किसान: डल्लेवाल कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा करेंगे किसान: डल्लेवाल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?