मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान से मिली हार का लिया बदला, 13 गेंद बाकी रहते जीता मैच,
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान से मिली हार का लिया बदला, 13 गेंद बाकी रहते जीता मैच,

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान से मिली हार का लिया बदला, 13 गेंद बाकी रहते जीता मैच,

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 8, 2026 4:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान से मिली हार का लिया बदला, 13 गेंद बाकी रहते जीता मैच,
साझा करें

चेन्नई
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी शुरुआत की है। ग्रुप डी का हिस्सा न्यूजीलैंड ने रविवार को टूर्नामेंट के चौथे मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से धूल चटाई। न्यूजीलैंड ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 183 रनों का टारगेट 13 गेंद बाकी रहते चेज किया। न्यूजीलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से मिली हार का बदला ले लिया है। विकेटकीपर टिम सीफर्ट ने गदर काटा। उन्होंने 42 गेंदों में 62 रन बनाए। सीफर्ट के बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छा आगाज नहीं किया। मुजीब उर रहमान ने दूसरे ओवर में फिन एलन (1) और रचिन रविंद्र (0) के रूप में डबल झटका दिया। इसके बाद, सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स (25 गेंदों में 42) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की। मार्च चैपमैन ने 17 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया।

डेरिल मिचेल (12 गेंदों में नाबाद 25) और कप्तान मिचेल सेंटनर (8 गेंदों में नाबाद 17) ने न्यूजीलैंड को जीत की दहलीज पार कराई। अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने एक-एक विकेट झटका इससे पहले, अफगनिस्तान ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन जोड़े। गुलबदीन नईब ने अर्धशतक ठोका। उन्होंने 35 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार सिक्स हैं। सेदिकुल्लाह अटल ने 29 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 रनों का योगदान दिया। इब्राहिम जादरान 10, दरविश रसूली 20 और अजमतुल्लाह उमरजई 14 रन बनाकर लौटे। कीवी टीम की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने दो शिकार किए जबकि मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया।

TAGGED:New ZealandSportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों का नामकरण बदला, राज्य नामकरण प्राधिकरण की रिपोर्ट के दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों का नामकरण बदला, राज्य नामकरण प्राधिकरण की रिपोर्ट के
अगली ख़बर धार्मिक आज़ादी पर सख्ती: चीन में चर्च सील, ईसाई पादरियों की गिरफ्तारी धार्मिक आज़ादी पर सख्ती: चीन में चर्च सील, ईसाई पादरियों की गिरफ्तारी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?