शनिवार, फरवरी 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: गणतंत्र दिवस पर लापरवाही पड़ी भारी, मैहर स्कूल के प्राचार्य पर कमिश्नर का एक्शन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - गणतंत्र दिवस पर लापरवाही पड़ी भारी, मैहर स्कूल के प्राचार्य पर कमिश्नर का एक्शन

गणतंत्र दिवस पर लापरवाही पड़ी भारी, मैहर स्कूल के प्राचार्य पर कमिश्नर का एक्शन

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 4:58 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
गणतंत्र दिवस पर लापरवाही पड़ी भारी, मैहर स्कूल के प्राचार्य पर कमिश्नर का एक्शन
साझा करें

मैहर
मध्यप्रदेश में मैहर जि
ले के शासकीय हाई स्कूल भटिगवां में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर बच्चों को थाली की जगह रद्दी कागज पर मिड-डे मील परोसने के शर्मनाक मामले में प्रशासन ने एक्शन लिया है। मामले में घोर लापरवाही बरतने पर रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन ने प्राचार्य को सफाई देने का मौका दिया था, लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा है।

नोटिस मिला, पर नहीं दिया जवाब

दरअसल, गणतंत्र दिवस के दिन जिले के हाई स्कूल भटिगवां में मिड डे मील में बच्चों को कागज के पन्नों पर हलुआ पूड़ी परोसा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। घटना के बाद सरकार की किरकिरी हुई। इसके बाद मैहर कलेक्टर ने प्राचार्य के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा था। कमिश्नर कार्यालय ने सुनील त्रिपाठी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया। दो दिन के भीतर जवाब मांगा। लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी प्रभारी प्राचार्य ने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। उनकी इस चुप्पी और लापरवाही को देखते हुए कमिश्नर ने निलंबन की कार्रवाई की है।

कमिश्नर ने घटना को बताया निंदनीय
कमिश्नर बी.एस. जामोद ने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि एक संस्था प्रमुख के रहते हुए राष्ट्रीय पर्व पर छात्रों के लिए भोजन की उचित व्यवस्था न करना और कागज पर खाना परोसना अत्यंत निंदनीय है। आदेश में कहा गया है कि प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार त्रिपाठी की लापरवाही से विद्यालय में अव्यवस्था निर्मित हुई और शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई। यह कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता का द्योतक है जो मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। निलंबन अवधि के दौरान सुनील कुमार त्रिपाठी का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सतना नियत किया गया है। उन्हें निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

श्योपुर के बाद मैहर में हुआ ऐसा मामला
गौरतलब है कि पिछले साल मध्यप्रदेश में श्योपुर जिले के विजयपुर से भी इस तरह की घटना सामने आई थी, जहां माध्यमिक शाला में बच्चों को थाली की जगह रद्दी कागज पर मिड-डे मील परोसे जाने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने स्कूल प्रभारी को निलंबित कर दिया था और मिड-डे मील सप्लाई करने वाले स्व-सहायता समहू का टेंडर रद्द कर दिया था।

 

TAGGED:Madhya Pradeshschool
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Chrome में नया फीचर, Google करेगा ऑटो टिकट बुकिंग और फॉर्म फीलिंग की सुविधा Chrome में नया फीचर, Google करेगा ऑटो टिकट बुकिंग और फॉर्म फीलिंग की सुविधा
अगली ख़बर RailOne एप से टिकट लेने पर 3% की छूट RailOne एप से टिकट लेने पर 3% की छूट

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?