शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ड्यूटी में चूक पड़ी भारी! फरीदाबाद में नगर निगम ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ड्यूटी में चूक पड़ी भारी! फरीदाबाद में नगर निगम ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित

ड्यूटी में चूक पड़ी भारी! फरीदाबाद में नगर निगम ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 2, 2026 6:21 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
ड्यूटी में चूक पड़ी भारी! फरीदाबाद में नगर निगम ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित
साझा करें

फरीदाबाद
फरीदाबाद जिले में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने चार सफाई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई हरियाणा के Additional Chief Secretary साकेत कुमार के शहर दौरे के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम और आंतरिक इलाकों में कई जगह गंदगी, कूड़े के ढेर, जाम नालियां और जलभराव पाया गया।

इसके बाद कमिश्नर ने वार्ड नंबर 20, बड़खल गांव, एनआईटी-3 और लखानी हजारी प्वाइंट क्षेत्र में तैनात चार कर्मचारियों को निलंबित किया। कमिश्नर ने साफ कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

शहर में इन जगहों पर हुआ निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था, जल निकासी की स्थिति तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहनता से जानकारी ली। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने अपने दौरे के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण महारानी अवंती बाई लोधी चौक से प्रारंभ होकर एनआईटी-2 व एनआईटी-3 के आंतरिक क्षेत्रों, प्याली चौक से हार्डवेयर चौक, मेट्रो रोड, शहीद भगत सिंह मार्ग, फरीदाबाद-गुड़गांव रोड, बड़खल गांव क्षेत्र होते हुए अंखिर चौक से सूरजकुंड तक किया गया।

इन जगहों पर मिली लापरवाही
निरीक्षण में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर, जाम नालियां, सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स से कचरे का न उठाया जाना, सड़क किनारे गंदगी, गोबर व जैविक कचरे का जमाव, जलभराव, रात्रि यांत्रिक सफाई न होना तथा हरित पट्टियों के रखरखाव में भारी लापरवाही पाई गई। जिस पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एतराज जताया था और सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के आदेश दिए।

नगर निगम के 4 कर्मचारी सस्पेंड
नगर निगम कमीश्नर ने धीरेंद्र खड़गटा ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर 4 सफाई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। जिनमें सहायक सफाई निरीक्षक (एएसआई) सुशील, सफाई दरोगा गुरचरण, सफाई दरोगा रंगलाल तथा सफाई कर्मचारी वीरेंद्र सिंह को सस्पेंड किया गया है। ये कर्मचारी वार्ड नंबर 20, बड़खल गांव, एनआईटी-3 क्षेत्र तथा लखानी हजारी प्वाइंट क्षेत्र में तैनात थे। कमीश्नर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी निरीक्षण के दौरान दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Faridabad Municipal CorporationHaryana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रतनपुर को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का संकल्प : अरुण साव रतनपुर को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का संकल्प : अरुण साव
अगली ख़बर फास्ट फूड का फितूर: मॉमोज खाने के चक्कर में बेटे ने ही खाली कर दी घर की तिजोरी फास्ट फूड का फितूर: मॉमोज खाने के चक्कर में बेटे ने ही खाली कर दी घर की तिजोरी

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?