सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नीरज चोपड़ा ने कोच से रिश्ते किए खत्म, 2025 के लिए खुद तय करेंगे ट्रेनिंग योजनाए
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - नीरज चोपड़ा ने कोच से रिश्ते किए खत्म, 2025 के लिए खुद तय करेंगे ट्रेनिंग योजनाए

नीरज चोपड़ा ने कोच से रिश्ते किए खत्म, 2025 के लिए खुद तय करेंगे ट्रेनिंग योजनाए

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 10:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
नीरज चोपड़ा ने कोच से रिश्ते किए खत्म, 2025 के लिए खुद तय करेंगे ट्रेनिंग योजनाए
साझा करें

नई दिल्ली

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने कोच जान जेलेजनी से आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा कर दी. दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर यह स्पष्ट किया कि यह फैसला आपसी सहमति के बाद लिया गया है और दोनों सम्मानपूर्वक अलग हो रहे हैं. जेलेजनी इतिहास के सबसे सफल जैवलिन थ्रोअर माने जाते हैं और नीरज के साथ केवल एक सीजन तक जुड़े रहे.

जान जेलेजनी के मार्गदर्शन में नीरज चोपड़ा की शुरुआत बेहद शानदार रही, दोनों की पहली प्रतियोगिता ही इतिहास बन गई, जब नीरज ने दोहा डायमंड लीग के दौरान 90 मीटर का जादुई आंकड़ा पार किया. यह उपलब्धि ना सिर्फ भारतीय एथलेटिक्स के लिए, बल्कि वैश्विक जैवलिन इतिहास के लिए भी यादगार रही.

इस थ्रो के साथ ही नीरज चोपड़ा दुनिया के उन चुनिंदा जैवलिन थ्रोअर्स में शामिल हो गए, जिन्होंने 90 मीटर की दूरी पार की. नीरज ने जान जेलेजनी के साथ बिताए समय को बेहद खास बताया. नीरज ने कहा कि वह बचपन से इस दिग्गज को आदर्श मानते आए हैं और उनके साथ ट्रेनिंग करना एक सपना सच होने जैसा था.

नीरज चोपड़ा ने क्या कहा?
नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘जान के साथ काम करने से तकनीक और मूवमेंट को लेकर मेरी सोच बदली है, हर सेशन में कुछ नया सीखने को मिला. सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि जिस इंसान को बचपन से आइडल माना, आज उसके साथ दोस्ती है. जान सिर्फ महान खिलाड़ी नहीं, बल्कि महान इंसान भी हैं.’

जान जेलेजनी ने भी नीरज चोपड़ा के साथ बिताए समय को याद करते हुए काफी सकारात्मक बातें कहीं. उन्होंने कहा, ‘नीरज जैसा एथलीट मिलना सौभाग्य की बात है. 90 मीटर पार कराना खुशी की बात रही. वह लगातार फॉर्म में रहा, बस टोक्यो से 12 दिन पहले लगी पीठ की चोट ने प्रदर्शन पर असर डाला.’ जेलेजनी ने यह भी कहा कि वे भविष्य में भी संपर्क में रहेंगे और परिवार सहित भारत या यूरोप में कभी भी उनसे मिलने की योजना है.

जान जेलेजनी के साथ नीरज चोपड़ा की आखिरी प्रतियोगिता टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 थी, जहां वह अपना खिताब नहीं बचा पाए और आठवें स्थान पर रहे. पिछले 7 वर्षों में ऐस पहली बार था. जब नीरज किसी अंतरराष्ट्रीय इवेंट में मेडल से चूक गए.

नीरज चोपड़ा अब अपनी ट्रेनिंग की दिशा स्वयं तय करना चाहते हैं. वह अब तक जिन कोचों के साथ काम कर चुके हैं, उन सबके अनुभवों को मिलाकर अपनी ट्रेनिंग डिजाइन करेंगे. उनका कहना है कि अब उन्हें अपने शरीर की जरूरतों का सबसे अच्छा अंदाजा है और वो नई तकनीक और ट्रेनिंग आइडियाज पर काम करना चाहते है. 2026 की तैयारी उन्होंने नवंबर से शुरू कर दी है

नीरज चोपड़ा कहते हैं, ‘2027 की विश्व चैम्पियनशिप और 2028 ओलंपिक मेरी नजर में सबसे बड़े लक्ष्य हैं.’ नीरज चोपड़ा ने हाल ही में JSW Sports के साथ 10 साल पुरानी साझेदारी खत्म कर दी. अब उन्होंने अपनी नई एथलीट मैनेजमेंट कंपनी Vel Sports लॉन्च की है.

TAGGED:Neeraj ChopraSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सऊदी के बाद तुर्की का ‘इस्लामिक नाटो’ में शामिल होना, पाकिस्तान की अमेरिका-इजराय सऊदी के बाद तुर्की का ‘इस्लामिक नाटो’ में शामिल होना, पाकिस्तान की अमेरिका-इजराय
अगली ख़बर राफेल सौदे में नई रफ्तार, 114 विमानों की डील के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति दिल्ली राफेल सौदे में नई रफ्तार, 114 विमानों की डील के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति दिल्ली

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?