सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नैन्सी ग्रेवाल की हत्या खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर, मां का बयान- 20 बार चाकू मा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नैन्सी ग्रेवाल की हत्या खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर, मां का बयान- 20 बार चाकू मा

नैन्सी ग्रेवाल की हत्या खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर, मां का बयान- 20 बार चाकू मा

UB News Network
Last updated: मार्च 6, 2026 3:23 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
नैन्सी ग्रेवाल की हत्या खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर, मां का बयान- 20 बार चाकू मा
साझा करें

जालंधर
पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल की हत्या खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर की गई थी। गैंगस्टर आकाश हरिके ने नैन्सी की हत्या का जिम्मा लिया है। एक पोस्ट कर कहा कि वो धर्म के खिलाफ बोलती थी, इसलिए उसे निपटा दिया। नैन्सी की मंगलवार (3 मार्च) रात को कनाडा के विंडसर में घर में चाकू मारकर हत्या की गई थी। नैन्सी की मां छिंदरपाल कौर ने कहा कि बेटी किसी घर में नर्सिंग केयर करने गई थी। जैसे ही वह बाहर निकली तो उस पर 2 लोगों ने हमला कर दिया। उसके पेट में 20 बार चाकू मारे गए। कनाडा की पुलिस से हुई बातचीत में पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने नैंसी की जुबान (जीभ) भी काट दी थी।

नैन्सी 2018 में कनाडा जाने के साथ ही विवादों में रही। हर किसी पर विवादित टिप्पणियां नैन्सी की मौत का कारण बन गईं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्थानियों के कब्जे के वीडियो डालने से नैन्सी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई।

नैंसी की मां ने बताया कि खालिस्तानी चाहते थे कि वो उनके साथ काम करे। विवादित टिप्पणियों पर माफी मांगे। लेकिन नैन्सी ने ऐसा करने से मना कर दिया था। मां ने कहा कि जंग न होती तो शायद मैं वहां होती और बेटी जिंदा होती।

नैन्सी ने अपनी लास्ट पोस्ट में पंजाब के डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबा का तो उसे नाम भी लेना नहीं आता। बाबा ढिल्लों शातिर खिलाड़ी हैं। डेरा प्रमुख राजनेताओं को शरण देते हैं और वोटों की सौदेबाजी करते हैं।

नैन्सी ने बिक्रम मजीठिया पर भी पंजाब के युवाओं की जवानी बर्बाद करने का आरोप लगाया था। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की चूड़ेदार पायजामा को लेकर टिप्पणी की।

निज्जर की मौत के बाद नैन्सी ने खालिस्तानियों पर हमले तेज कर दिए। नैन्सी ने निज्जर को आतंकी कहा और बोला कि उसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं। इसके साथ निज्जर की संपत्ति पर सवाल उठाया था। इसके साथ गुरपतवंत सिंह पन्नू को किराए का टट्‌टू कहा था। खालिस्तानियों को खोतेस्तानी कहने पर भी विवाद हो चुका है।

कई बड़े लोगों के खिलाफ की थी टिप्पणी
कुछ हफ्ते पहले नैन्सी ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ वीडियो पोस्ट किए थे। एक अन्य वीडियो में नैन्सी ग्रेवाल ने डेरा प्रमुख के लिए कड़े शब्द इस्तेमाल किए थे। नैन्सी कुछ हफ्ते पहले इंडिया में थी और नाभा जेल में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की थी। बेबाक बोलने वाली नैन्सी ने अकाल तख्त जत्थेदार के खिलाफ भी टिप्पणी की थी।

जानिए कैसे हुई नैन्सी की हत्या

    पंजाब के जालंधर की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा के ओंटारियो में हुई हत्या
    वह पंजाब और प्रवासी भारतीयों से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और अन्य मुद्दों पर खुलकर रखती थीं राय
    नैन्सी ग्रेवाल खालिस्तानियों के खिलाफ भी खुलकर बोलती थीं
    नैन्सी की मां का आरोप है कि तीन लोगों ने उनकी बेटी की हत्या की

नैन्सी की मां बोली, तीन थे आरोपी
नैन्सी की मां शिंदरपाल का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या में ओंटारियो के विंडसर में एक लोकल गुरुद्वारे में काम करने वाला बुजुर्ग समेत तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने चेहरा ढककर नैन्सी के घर की रेकी भी की थी। उस दिन नैन्सी ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देख लिया था, इस कारण वह बच गई। शिंदरपाल ने बताया कि नैन्सी अब फगवाड़ा के रहने वाले एक आदमी का मुद्दा उठा रही थी, जिसकी मौत गुरुद्वारे में हुई थी। उन्होंने बताया नैन्सी ग्रेवाल, विंडसर-लासेल इलाके में बसने से पहले कनाडा के अलग-अलग हिस्सों में रह चुकी थीं। अपने वीडियो और पोस्ट के ज़रिए उन्होंने पंजाब में पॉलिटिक्स, कम्युनिटी डिबेट और डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर चर्चा करके ऑनलाइन फॉलोइंग बनाई।

कैनेडियन पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
रिपोर्टस के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल पर हमला 3 मार्च की रात 9.30 बजे ओंटारियो में विंडसर स्थित घर में हुआ था। ग्रेवाल के शरीर पर चाकू के गंभीर घाव थे। इमरजेंसी मेडिकल टीम ने उन्हें इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई। कैनेडियन पुलिस संदिग्ध की पहचान करने और हत्या के पीछे की सही वजह का पता लगाने के लिए लोगों से जानकारी शेयर करने की अपील की है।

विवादित बयान जो नैन्सी के कत्ल की वजह बने…

    निज्जर की संपत्ति पर उठाया था सवाल: हरदीप सिंह निज्जर मामले में नैन्सी ग्रेवाल ने सितंबर 2023 से लेकर 2025 लगातार टिप्पणी की। निज्जर की हत्या के बाद जब भारत-कनाडा विवाद शुरू हुआ, तो नैन्सी ने कहा कि मुझे निज्जर को आतंकवादी कहने में कोई गुरेज नहीं है। नैन्सी ने निज्जर की प्रॉपर्टी पर सवाल उठाया और पूछा कि एक प्लंबर के पास अचानक करोड़ों की संपत्ति और हथियार कहां से आए? नैन्सी ने निज्जर को कनाडा की धरती पर पल रहा सांप कहकर संबोधित किया। नैन्सी ने खालिस्तानियों को सपोर्ट करने के लिए ट्रूडो सरकार को घेरा और कहा कि ट्रूडो वोट बैंक के लिए खालिस्तानियों को पनाह दे रहे हैं। अगर ट्रूडो खालिस्तान देना चाहते हैं तो कनाडा में बहुत सी जमीन है, वहां पर खालिस्तान बसा दें। हालांकि नैन्सी ने एक वीडियो में ये भी कहा कि वे खालिस्तान के खिलाफ नहीं है। मैं उन लोगों के खिलाफ हूं भारत की रिस्पेक्ट नहीं करते। तिरंगे का अपमान करते हैं।

    गुरपतवंत सिंह पन्नू को कहा था किराए का टट्टू: नैन्सी ग्रेवाल ने सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू पर कई बार वीडियो में टिप्पणी की। नैन्सी ने पन्नू को कायर और किराए का टट्टू कहा था। नैन्सी ने पन्नू के उन वीडियो का मजाक उड़ाया जिनमें वह एयर इंडिया को बम से उड़ाने या भारत को तोड़ने की धमकी देता था। नैन्सी ने कहा था कि पन्नू खुद एसी कमरों में बैठकर सुरक्षित है, जबकि वह पंजाब के मासूम लड़कों को उकसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। नैन्सी ने कहा था कि कनाडा और अमेरिका की सरकारों से पन्नू को भारत के हवाले करे।

    बिक्रम मजीठिया शातिर खिलाड़ी: नैन्सी ग्रेवाल पंजाब के नेताओं, संतों और राजनीनित मुद्दों पर तीखी टिप्पणी करती रही। बिक्रम मजीठिया के जेल से बाहर आने पर नैन्सी ने कहा था कि मजीठिया पंजाब की राजनीति का शातिर खिलाड़ी है। ड्रग्स मामले को लेकर मजीठिया पर तंज कसा था कि राजनीति में रसूख होने के कारण वे बच निकलते हैं। नैन्सी ने कहा था मजीठिया की बयानबाजी दोगली है। एक तरफ वे पंथ की बात करते हैं और दूसरी तरफ अपने राजनीतिक हितों के लिए समझौता करते हैं। मजीठिया जैसे नेताओं ने पंजाब के युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है और वे केवल अपनी सत्ता बचाने के लिए धर्म का कार्ड खेलते हैं।

    सुखबीर बादल ने सिखों की संस्थाओं को गिरवी रखा: नैन्सी ने कहा था कि सुखबीर बादल ने अपने स्वार्थ के लिए सिखों की सर्वोच्च संस्थाओं को गिरवी रख दिया है। सुखबीर पंजाब का सबसे असफल राजनेता हैं। नैन्सी ने बादल परिवार पर कहा कि जब तक ये परिवार सक्रिय है, अकाली दल कभी सत्ता में नहीं आएगा। नैन्सी सुखबीर बादल को अमली-अमली कहकर बुलाती थी, जो अकाली दल के समर्थकों को बिल्कुल पसंद नहीं था।

    डेरा मुखी को बताया था व्यापारी: नैन्सी लगातार पंजाब के डेरों को लेकर भी टिप्पणी करती रही। डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर कहा कि बाबा व्यापारी है। बाबा ने चंडीगढ़ में 126 करोड़ का बंगला लिया। बीएमडब्ल्यू गाड़ी ली। डेरों में पाखंड चल रहा है। सिख वहां पर जाकर माथा टेक रहे हैं। पता नहीं लोगों को कब अक्ल आएगी। बाबा के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए कि इनती प्रॉपर्टी कैसे बनाई।

    अकाल तख्त जत्थेदार की टाइट पजामी पर की टिप्पणी: नैन्सी ने निहंग सिंह सतनाम सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि उसने जत्थेदार ज्ञानी गड़गज की पजामी पर सही सवाल पूछा है। नैन्सी ने कहा कि जत्थेदार टाइट पजामी इसलिए पहनते ताकि जब लोग कपड़े उतारने पर आएंगे तो पजामी आसानी से उतरेगी नहीं।

TAGGED:Nancy GrewalPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आज फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट आज फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट
अगली ख़बर मार्च में बढ़ी गर्मी, पारा 35 डिग्री को पार कर गया, तेज धूप से तपिश का सामना मार्च में बढ़ी गर्मी, पारा 35 डिग्री को पार कर गया, तेज धूप से तपिश का सामना

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?