शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: लव एंगल में हत्या: शोरूम बुलाकर महिला कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्त
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - लव एंगल में हत्या: शोरूम बुलाकर महिला कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्त

लव एंगल में हत्या: शोरूम बुलाकर महिला कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्त

UB News Network
Last updated: मार्च 17, 2026 7:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
लव एंगल में हत्या: शोरूम बुलाकर महिला कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्त
साझा करें

बुरहानपुर

मंगलवार दोपहर शहर के गणपति थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक फर्नीचर शोरूम संचालक ने अपने ही शोरूम में बुलाकर अपनी महिला कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया। मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गणपति थाने से चंद मीटर दूर स्थित राजकुमार फर्नीचर के संचालक अर्जुन सुगंधी ने अपने यहां काम करने वाली निकिता सुराड़े को बातचीत करने के लिए बुलाया था।

जहां उसके साथ पहले अर्जुन के बड़े भाई की पत्नी ने मारपीट की और जब वह भाग कर घर जाने लगी तो अर्जुन ने धारदार हथियार से उसके सीने पर वार कर दिए। इससे वह वहीं ढेर हो गई।

निकिता के साथ गई उसकी छोटी बहन स्नेहा सुराड़े ने तुरंत अपनी मां को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे स्वजन एम्बुलेंस से निकिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां मौजूद सर्जन दर्पण टोके ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि हत्या के आरोपित अर्जुन सुगंधी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।
निकिता
बड़ा भाई करता था पसंद

मृतका निकिता की छोटी बहन स्नेहा ने बताया कि निकिता बीते दो साल से फर्नीचर शोरूम में काम कर रही थी। इस बीच अर्जुन का बड़ा भाई अजय सुगंधी निकिता को पसंद करने लगा था, लेकिन निकिता ने उसे मना कर दिया था। इसी के चलते एक दिन पहले यानी सोमवार को ही निकिता ने काम छोड़ दिया था। इसकी जानकारी 00 की पत्नी को लगी तो घर में विवाद शुरू हो गया। मंगलवार सुबह से अर्जुन के घर से लगातार फोन आने के कारण वह बातचीत करने के लिए गई थी। जहां उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

दस दिन बाद होने वाला था विवाह

शहर के आलमगंज क्षेत्र में रहने वाली निकिता के स्वजन ने बताया कि निकिता का विवाह पुणे में तय हो गया था। दस दिन बाद उसका विवाह होने वाला था। परिवार उसकी तैयारी में लगा हुआ था। निकिता के परिवार में दो छोटी बहनें और मां है। उसके पिता का देहांत काफी पहले हो चुका था। मां मारवाड़ी परिवार में भोजन बना कर परिवार चलाती थी। निकिता और स्नेहा कालेज में पढ़ रही थीं और कॉलेज की फीस आदि के लिए ही वे काम करती थीं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सीसीटीवी का डीवीआर किया जब्त

पुलिस ने फर्नीचर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त किया है। बताया जाता है कि हत्या की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस इसे खंगाल कर सबूत के तौर पर न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। अर्जुन के परिवार के शहर में दो से तीन फर्नीचर शोरूम हैं। इस घटना से अर्जुन का परिवार भी आहत है।

 

TAGGED:Madhya PradeshMurder in Burhanpur
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर स्टाइल के चक्कर में आंखों से न करें समझौता स्टाइल के चक्कर में आंखों से न करें समझौता
अगली ख़बर अफगानिस्तान पर पाक हमले से गरमाया माहौल, भारत ने UN में खोली पोल—अहमदियों पर अत् अफगानिस्तान पर पाक हमले से गरमाया माहौल, भारत ने UN में खोली पोल—अहमदियों पर अत्

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?