बुधवार, अप्रैल 29, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: MPESB Recruitment 2026: 291 पदों पर निकली भर्ती, 40 साल तक की उम्र वाले कर सकते
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - MPESB Recruitment 2026: 291 पदों पर निकली भर्ती, 40 साल तक की उम्र वाले कर सकते

MPESB Recruitment 2026: 291 पदों पर निकली भर्ती, 40 साल तक की उम्र वाले कर सकते

UB News Network
Last updated: मार्च 16, 2026 9:13 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
MPESB Recruitment 2026: 291 पदों पर निकली भर्ती, 40 साल तक की उम्र वाले कर सकते
साझा करें

भोपाल 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की प्रारंभ तिथि 13 मार्च और अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 थी, जिसमें मंडल ने परिवर्तन किया है। इस संबंध में एक नया डेट अपडेट नोटिस भी जारी किया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मध्य प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंस, कौशल विकास संचालनालय, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय समेत कुल 9 विभागों और कार्यालयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

​भर्ती निकाय: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयम मण्डल, भोपाल (MPESB)

पद का नाम: स्टाफ नर्स, ​लैब टेक्नीशियन और लैब अटेंडेंट, ​फार्मासिस्ट ग्रेड-2 ​,आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी कंपाउंडर, ड्रेसर ग्रेड-2, ​रेडियोग्राफर, ओटी टेक्नीशियन और अन्य तकनीकी पद

कुल पद: 291

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria): भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। संबंधित पद के अनुसार डिप्लोमा, डिग्री या सर्टिफिकेट कोर्स और मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण होना आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit): ​न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।  ​मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जिससे उनके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee): सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और आरक्षित वर्ग (मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन) के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है। कियोस्क के जरिए फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को 60 रुपये पोर्टल शुल्क के रूप में भी देने होंगे। रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के जरिए लॉगइन कर फॉर्म भरने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क भरने होंगे।

चयन प्रक्रिया : ​चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। यह परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी। मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 15,500 रुपये से लेकर 91,300 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। ​इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

​महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

    ​नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: मार्च 2026
    ​ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 मार्च 2026
    ​आवेदन की अंतिम तिथि: 30 मार्च 2026
    ​आवेदन में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2026
    ​परीक्षा शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026

 

TAGGED:Education/CareerMPESB
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प् CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्
अगली ख़बर मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?