सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 400 सौ से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने दी एक साथ दबिश
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - 400 सौ से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने दी एक साथ दबिश

400 सौ से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने दी एक साथ दबिश

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 11, 2026 8:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
400 सौ से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने दी एक साथ दबिश
साझा करें
  • निशातपुरा की अमन कॉलोनी से 8 महिलाएं और 31 पुरुष अपराधी गिरफ्तार
  • 17 दोपहिया और 39 मोबाइल समेत लाखों के जेवरात बरामद
  • भोपाल के अलावा दूसरे राज्यों के अपराधी भी लिए हुए थे पनाह

भोपाल
पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर डीसीपी जोन 4 मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन में बीती रात 400 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों एक बार फिर निशातपुरा की अमन कालोनी में एकसाथ दबिश दी। इस दौरान 8 महिलाएं और 31 पुरुष अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 17 दोपहिया वाहन, 39 मोबाइल फोन समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने भोपाल के अलावा दूसरे राज्यों के अपराधी भी शामिल हैं, जो यहां आकर पनाह लिए हुए थे।  जानकारी के अनुसार राजधानी की अमन कालोनी निशातपुरा अपराधियों का गढ़ बना हुआ था। पिछले दिनों पुलिस ने इस इलाके से आधा सैकड़ा बदमाशों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का चोरी का माल बरामद किया था। पिछले दिनों सूचना मिली कि उक्त कार्रवाई के बाद से यहां फिर से स्थानीय और बाहरी राज्यों के बदमाश आकर ठहरे हुए हैं। 

पुलिस की टीम जब भी इलाके में बदमाशों की तलाश में पहुंची तो स्थानीय रहवासी एकजुट होकर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते थे। जिसके चलते पुलिस टीम को मजबूरन वापस लौटना पड़ता था। पिछले दिनों पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने इलाके में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया था, जिसके बाद एकसाथ काम्बिंग गश्त करते हुए कार्रवाई की योजना तैयार की गई। बीती रात डीसीपी मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह एवं अनिल शर्मा, सहायक पुलिस उपायुक्त अक्षय चौधरी के साथ ही 8 अन्य सहायक पुलिस आयुक्त, 16 पुलिस निरीक्षकों के साथ ही 400 पुलिस कर्मचारियों का बल तैयार कर एकसाथ कार्रवाई की गई।

बदमाशों से जब्त हुआ लाखों रुपये कीमत का माल
पुलिस टीमों ने बीती रात एकसाथ पूरी कॉलोनी को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद गंभीर किस्म के आपराधिक मामलों में फरार चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ दूसरे राज्यों के भी है, जो यहां कर शरण लिए हुए थे। इन बदमाशों की दूसरे राज्यों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी, जिनमें से कईयों पर इनाम भी घोषित था। पकड़े गए बदमाश में 5 स्थाई वारंटी भी पकड़े गए हैं। 

गिरफ्तार हुए बदमाशों के कब्जे से चोरी के संदेह में 17 दोपहिया वाहन, 39 मोबाइल फोन, 640 ग्राम सोने एवं 240 ग्राम चांदी के जेवरात और नकदी 1 लाख 35 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।इसके साथ ही एक महिला नाजमा के कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम गांजा भी जब्त हुआ है, जिसके खिलाफ अलग से एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों से बरामद हुए माल की कुल कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार पुरुष आरोपियों की विवरण कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सादिक अली, काजी बाबू खान, रहमान इमदाद, गुलाब नबी, मोहम्मद अली उर्फ साविर हुसैन, सरु उर्फ यूसूफ अली, मुख्तार खान उर्फ मुकद्दर मिर्जा, बाकर अली, वसीम खान, शब्बीर अली, सज्जाद हुसैन, मिर्जा उर्फ पिल्लू, जावेद अली उर्फ ईशा, शब्बीर अली, जाकिर हुसैन, शब्बीर अली उर्फ एपी, जहीर अली, रायत अली, हसनैन अली, जाफर अली उर्फ मिच्चा, नबी हसन उर्फ नबलू, अब्बास अली उर्फ अब्बासी, सफदर अली उर्फ सबदर अली, हसन अली, मोहम्मद अली उर्फ टिड्डा, शहादत हुसैन उर्फ शादाब, फतेह उल्ला, हैदर अली, शब्बीर खान उर्फ शब्बे, अमजद अली उर्फ गब्बर, मुजायद उर्फ मुजाहिद और जाकिर हुसैन शामिल है। आठ महिलाओं को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार अमन कालोनी से पुलिस ने आठ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिलाओं में जायदा बी, मरीयम, फतीम बी, बानो अली, खुशनूर, राबिया, मरियम अली और नाजमा शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त मनीष भारद्वाज, रजनीश कश्यप, आदित्यराज ठाकुर,देवेंद्र यादव, उमेश तिवारी, सुजीत तिवारी, हेमंत श्रीवास्तव, दिव्या झारिया, निरीक्षक मनोज पटवा, मनीषराज भदौरिया, अवधेश भदौरिया, अवधेश तोमर, अमित सोनी, जितेंद्र गढ़वाल, सरस्वती तिवारी, बृजेंद्र मर्सकोले, निरुपा राय, पल्लवी पांडे, सरिता बर्मन, नीतू कुनसारिया, नीरज वर्मा और एसआई इंदर सिह मुजाल्दे का सराहनीय योगदान रहा है।

TAGGED:Madhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राहुल गांधी के Epstein Files बयान पर हरदीप पुरी का पलटवार, कहा– आरोपों में कोई स राहुल गांधी के Epstein Files बयान पर हरदीप पुरी का पलटवार, कहा– आरोपों में कोई स
अगली ख़बर बुलडोजर कार्रवाई से उजड़े 10 परिवार, विरोध में रातू रोड पर चक्का जाम बुलडोजर कार्रवाई से उजड़े 10 परिवार, विरोध में रातू रोड पर चक्का जाम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?