बुधवार, मई 6, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वह
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वह

बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वह

UB News Network
Last updated: मार्च 12, 2026 10:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वह
साझा करें

नई दिल्ली
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर स्टार जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अब तक जितने भी गेंदबाजों को देखा है, उनमें बुमराह बेस्ट हैं। वॉन ने बुमराह की तुलना महान फुटबॉलरों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर स्टार जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अब तक जितने भी गेंदबाजों को देखा है, उनमें बुमराह बेस्ट हैं। उन्हें वर्ल्ड कप की किसी भी टीम में रख दीजिए, वह उसे अकेले चैंपियन बना सकते हैं। वॉन ने बुमराह की तुलना महान फुटबॉलरों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानों रोनाल्डो से की है।

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कभी न भूला पाने वाला प्रदर्शन किया। वह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 4 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं और वो भी सिर्फ 5.66 की इकॉनमी रेट के साथ। फाइनल के वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे, लेकिन सेमीफाइनल में भी उन्होंने कसी गेंदबाजी की। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बुमराह के आखिरी दो ओवर निर्णायक साबित हुए थे।

माइकल वॉन ने स्वीकार किया कि उन्होंने अब तक जितने भी गेंदबाज देखे हैं, उनमें बुमराह बेस्ट हैं। वॉन ने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड की टीम में रख दीजिए, वह इसे जिता देंगे।’ उनके साथ बैठे इंग्लैंड के क्रिकेटर मार्क बुचर ने भी इस पर सहमति जताई। बुचर ने कहा, ‘हां, आप उन्हें किसी भी टीम रख दीजिए, वह आपको जिता देंगे।’ इस पर वॉन ने कहा, ‘बिलकुल। वह शायद लियोनेल मेसी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह के खिलाड़ी हैं।’ इस दौरान डेविड लॉयड ने वॉन को टोकते हुए पूछा, ‘क्या आप ये कह रहे हैं कि आपने अब तक जितने भी गेंदबाज देखे, उनमें वह बेस्ट है?’ इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अपनी बात दोहराते हुए फिर कहा, ‘हां, वह है। मैंने 1985 से क्रिकेट देखना और समझना शुरू किया और तब से मैंने जिनको भी देखा उनमें वह बेस्ट हैं।’

हालांकि इंग्लैंड के ही एक और पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कूक इस बात पर सहमत नहीं नजर आए कि बुमराह सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। कूक ने ये तो माना कि बुमराह हर फॉर्मेट में मौजूदा पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं लेकिन इस पर सवालिया निशान लगाया कि क्या उन्होंने वाकई टेस्ट क्रिकेट में कोई निर्णायक और मैच विजेता स्पेल फेंका है।

एलेस्टेयर कूक ने सवाल उठाया, ‘क्या वह टेस्ट क्रिकेट में मैच जिताने वाले स्पेल फेंकने के लिहाज से बेस्ट हैं? बिना किसी शक-सुबहा के वह फिलहाल हर फॉर्मेट के बेस्ट बोलर हैं, मैं मानता हूं। आप मोटे तौर पर यह कह सकते हैं। लेकिन क्या वह किसी टेस्ट में 15 रन देकर 8 विकेट जैसे स्पेल फेंके हैं या वह उस तरह के गेंदबाज हैं?’ इस पर वॉन ने जवाब दिया, ‘मैंने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करते देखा है। कुछ स्पेल अलग रहे हैं और वो भी सपाच पिचों पर।’

 

TAGGED:comparing him to Messi and RonaldoSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर क एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर क
अगली ख़बर लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी योजना की 34वीं किश्त लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी योजना की 34वीं किश्त

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?