मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मौसम विभाग का अलर्ट: 23-24 जनवरी को 10 जिलों में बारिश और घना कोहरा, बादल आज से
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - मौसम विभाग का अलर्ट: 23-24 जनवरी को 10 जिलों में बारिश और घना कोहरा, बादल आज से

मौसम विभाग का अलर्ट: 23-24 जनवरी को 10 जिलों में बारिश और घना कोहरा, बादल आज से

UB News Network
Last updated: जनवरी 21, 2026 2:04 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मौसम विभाग का अलर्ट: 23-24 जनवरी को 10 जिलों में बारिश और घना कोहरा, बादल आज से
साझा करें

भोपाल 

एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ बुधवार रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाने की संभावना जताई गई है। इससे रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने से कड़ाके की ठंड से राहत तो मिलेगी पर कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना है।

उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस मंदसौर में दर्ज हुआ, जबकि ग्वालियर में हल्का कोहरा छाया रहा, जिसके चलते पिछले सप्ताहभर के मुकाबले यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, दिन का सबसे अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में रिकॉर्ड हुआ।

ग्वालियर समेत 10 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 23 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना और भिंड जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं 24 जनवरी को रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर समेत आसपास के जिलों में मावठा गिर सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सुबह-सुबह कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
बुधवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला। ग्वालियर, भिंड, दतिया और टीकमगढ़ में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता प्रभावित रही।

रात का तापमान स्थिर, दिन में राहत
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल रात के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिन के समय धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं।

दो सिस्टम कर रहे हैं असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय दो प्रमुख सिस्टम सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जो 21 जनवरी की रात उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है, जिसके चलते नर्मदापुरम और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। इन्हीं सिस्टमों के संयुक्त असर से प्रदेश में बारिश और कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

बारिश के बाद लौटेगी ठंड
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 24 जनवरी के बाद ठंड का एक नया दौर शुरू हो सकता है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई है। प्रदेश में इस समय मंदसौर सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

रात से सक्रीय हो रहा नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा समय में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल और उसके आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। उत्तर भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 241 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। बुधवार रात से एक नया प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

आखिरी सप्ताह में फिर शुरु होगा ठंड का दौर

ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार रात से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छा सकते हैं। वहीं, ग्वालियर-चंबल सभाग के साथ साथ करीब 10 जिलों में मावठी बारिश के साथ-साथ उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही एक बार फिर रात तापमान में गिरावट होगी। यानी माह के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर एमपी के अधिकतर इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में आ जाएंगे।

कब-कहां बारिश होने का अनुमान

23 जनवरी- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया। 24 जनवरी- ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज।

प्रदेश में सबसे ठंडा मंदसौर, इंदौर में भी पारे में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार-मंगलवार रात प्रदेश का सबसे ठंडा शहर मंदसौर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजगढ़ में 6.6 डिग्री, शाजापुर में 7.1 डिग्री, दतिया में 8.6 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, मंडला-खजुराहो में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 9.8 डिग्री, इंदौर में 8.4 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही और यह 10 डिग्री से ऊपर ही रहे।

ग्वालियर अंचल में बदल रहा मौसम

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल शहर में ठंड का प्रभाव कम है। सिर्फ सुबह व शाम के समय ठंडक बनी हुई है और दिन में तेज धूप खिलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। मंगलवार को भी तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई।

TAGGED:coldfeaturedMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रियल मैड्रिड की जीत के बीच स्पोर्टिंग का धमाल, पीएसजी को चौंकाया रियल मैड्रिड की जीत के बीच स्पोर्टिंग का धमाल, पीएसजी को चौंकाया
अगली ख़बर विजय शाह के मामले पर सीएम का बड़ा बयान, दावोस दौरे के बाद होगा फैसला

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?