सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में फिरौती ना देने पर मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में फिरौती ना देने पर मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में फिरौती ना देने पर मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 2:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में फिरौती ना देने पर मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या
साझा करें

गुरदासपुर.

पंजाब में गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के ऐतिहासिक जौड़िया बाजार में बुधवार सुबह फिरौती के नाम  पर अज्ञात युवकों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक को गोलियां से भून दिया। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह बेदी की अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना उस समय हुई जब रणदीप सिंह बेदी रोजाना की तरह अपना मेडिकल स्टोर खोलकर सफाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के रणदीप सिंह बेदी पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रणदीप सिंह बेदी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

कुछ समय पहले हटाई गई थी सुरक्षा
फिरौती की मांग के बाद उन पर पहले भी हमला हुआ था, जिसमें उन्हें जांघ में गोली लगी थी। उस घटना के बाद पुलिस की ओर से उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया गया था, जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके की नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

इलाके में पहले भी हो चुकी फायरिंग की घटना
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में इस घटना को लेकर भारी रोष और डर का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी डेरा बाबा नानक क्षेत्र में एक दुकानदार को गोली मारने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से बाजारों में कारोबार करने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

TAGGED:Medical Store OwnerPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अवैध हुक्का और गोगो पेपर नेटवर्क का भंडाफोड़ अवैध हुक्का और गोगो पेपर नेटवर्क का भंडाफोड़
अगली ख़बर पूर्व CM बघेल पर सेक्स सीडी विवाद में नया मोड़, CBI की अपील के बाद हाईकोर्ट में पूर्व CM बघेल पर सेक्स सीडी विवाद में नया मोड़, CBI की अपील के बाद हाईकोर्ट में

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?