रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: उड़ान के दौरान बिगड़ी तबीयत: इंदौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की आपात लैंडिं
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - उड़ान के दौरान बिगड़ी तबीयत: इंदौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की आपात लैंडिं

उड़ान के दौरान बिगड़ी तबीयत: इंदौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की आपात लैंडिं

UB News Network
Last updated: जनवरी 7, 2026 8:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
उड़ान के दौरान बिगड़ी तबीयत: इंदौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की आपात लैंडिं
साझा करें

इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1240) को उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जब विमान में सवार एक साल के मासूम बच्चे की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।

मंगलवार शाम उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही बच्चे को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। परिजनों ने तत्काल केबिन क्रू को सूचना दी। हालात बिगड़ते देख पायलट ने शाम करीब 7:20 बजे इंदौर एयरपोर्ट से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी घोषित की। एयरोब्रिज पर डॉक्टरों और एम्बुलेंस की टीम पहले से तैनात कर दी गई।
 
शाम 7:50 बजे जैसे ही विमान इंदौर में उतरा, बच्चे को तुरंत बाहर निकाला गया। विमान में मौजूद एक डॉक्टर पहले से ही सीपीआर दे रहे थे। एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीम ने भी लगातार प्रयास किए और बच्चे को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। बच्चे को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर डॉल्फिन हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
 
कौन था मासूम?
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, बच्चे का नाम मोहम्मद अबरार, उम्र एक साल थी। वह अपने पिता मोहम्मद अजलान, मां फिरोजा और बड़े भाई के साथ जयपुर से बेंगलुरु अपने घर लौट रहा था।

क्या रही वजह?
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में बैठने से पहले ही बच्चे की तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि उड़ान के दौरान पानी या दूध पिलाते समय तरल पदार्थ श्वासनली में चला गया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

मासूम की मौत ने कई सवाल छोड़े
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर हवाई यात्रा के दौरान शिशुओं की मेडिकल सुरक्षा, प्राथमिक उपचार और जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक परिवार खुशियों के साथ घर लौट रहा था… लेकिन सफर के बीच आसमान में ही उनकी दुनिया उजड़ गई।

 

TAGGED:Air India Express flightfeaturedMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘खेती की बात खेत पर’ थीम के साथ हुई ‘किसान पाठशाला-8.0’ ‘खेती की बात खेत पर’ थीम के साथ हुई ‘किसान पाठशाला-8.0’
अगली ख़बर पुनर्वासन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का योगी सरकार का निर्देश पुनर्वासन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का योगी सरकार का निर्देश

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?