सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मंगल-राहु की युति फरवरी के अंत में, इन 3 राशियों के लिए हो सकती है मुश्किलें
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - धर्म - मंगल-राहु की युति फरवरी के अंत में, इन 3 राशियों के लिए हो सकती है मुश्किलें

मंगल-राहु की युति फरवरी के अंत में, इन 3 राशियों के लिए हो सकती है मुश्किलें

UB News Network
Last updated: जनवरी 17, 2026 2:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मंगल-राहु की युति फरवरी के अंत में, इन 3 राशियों के लिए हो सकती है मुश्किलें
साझा करें

 वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में जाना सिर्फ खगोलीय घटना नहीं माना जाता, बल्कि इसका असर व्यक्ति के जीवन और आसपास की परिस्थितियों पर भी पड़ता है. जब ग्रह अपने गोचर के दौरान एक-दूसरे के साथ आते हैं, तो कई तरह के योग बनते हैं. इन्हीं में से एक योग फरवरी के अंत में बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में अंगारक योग कहा जाता है.

दरअसल, फरवरी के आखिरी दिनों में मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से राहु ग्रह मौजूद हैं. मंगल और राहु की इस युति को अशुभ योग माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह योग अनुकूल नहीं माना जा रहा है. यह योग आपकी राशि से आठवें भाव में बनेगा, जो अचानक परेशानियों का संकेत देता है. इस दौरान सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर जिन लोगों को पहले से हृदय या गुप्त रोग की समस्या है. चोट लगने या किसी छोटी दुर्घटना की संभावना भी बन सकती है. इस समय नए काम की शुरुआत करने से बचें. दांपत्य जीवन में भी मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें.

कन्या 

कन्या राशि वालों के लिए राहु और मंगल की युति स्वास्थ्य और विवादों के लिहाज से परेशानी बढ़ा सकती है. यह योग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में बन रहा है, जिससे बीमारी, तनाव और विरोधियों से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है. गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. इसके अलावा रक्त से जुड़ी परेशानियां भी इस दौरान उभर सकती हैं, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें.

मीन 

मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. अंगारक योग आपकी राशि से बारहवें भाव में बन रहा है, जिससे खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं. धन से जुड़े मामलों में सावधानी न बरती तो नुकसान हो सकता है. किसी तरह के आरोप, विवाद या कानूनी उलझन का सामना भी करना पड़ सकता है. पारिवारिक मामलों में खासकर भाई-बहनों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर दबाव या परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए किसी भी काम में लापरवाही से बचना जरूरी है.

 

TAGGED:mangal rahu yuti
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पंजाब में कंपकंपाती ठंड के बीच 21 तक का यैलो अलर्ट पंजाब में कंपकंपाती ठंड के बीच 21 तक का यैलो अलर्ट
अगली ख़बर CM मोहन ने लाड़ली बहनों के लिए किया बड़ा ऐलान, बढ़ेगी राशि और मिलेगा रोजगार CM मोहन ने लाड़ली बहनों के लिए किया बड़ा ऐलान, बढ़ेगी राशि और मिलेगा रोजगार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?