रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विवाह हमारी संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी- अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामला
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - विवाह हमारी संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी- अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामला

विवाह हमारी संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी- अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामला

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 21, 2026 6:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
विवाह हमारी संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी- अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण  रामला
साझा करें

अनूपपुर

 कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रदेश सरकार की सबसे संवेदनशील और महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। यह केवल योजना नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। हमारी सरकार बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी स्वयं निभा रही है। यह सरकार का परम सौभाग्य और कर्तव्य है कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अमला स्वयं उपस्थित रहकर वर-वधु को आशीर्वाद दे रहे हैं, जो सरकार की संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य मंत्री  दिलीप जयसवाल आज कोतमा नगर पालिका के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। ‌

राज्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। इसी सोच के साथ यह योजना संचालित की जा रही है ताकि हर बेटी का विवाह खुशी और गरिमा के साथ हो सके। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को भावी दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रामलाल रौतेल ने कहा कि विवाह हमारी संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यह हमारे समाज और परिवार का आधार है। सामूहिक विवाह सम्मेलन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल और सहयोग के प्रतीक हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के साथ हमारी सरकार दोस्त बनकर हमेशा साथ खड़ी है। उन्होंने सभी दांपत्य जोड़ों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत मती प्रीति सिंह ने कहा कि सरकार माताओं, बहनों और बेटियों के हितों की रक्षा के लिए हर कदम पर साथ खड़ी है। हर विवाहित कन्या के माता-पिता अपनी बेटी को एक नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दे रहे है। उन्होंने कहा कि सभी जोड़े नए जीवन में प्रवेश ले रहे हैं आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से यह विवाह का बंधन जीवन भर निभाएं। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

खुशियों से गूंजा समारोह स्थल 

विवाह स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंत्रोच्चार, जयमाला और आशीर्वाद के बीच नवदंपतियों के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी। परिवारों ने शासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे उनके लिए बड़ी राहत बताया। वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 

वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। समारोह स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में परिजन एवं आमजन उपस्थित रहे। आयोजन के अंतर्गत भव्य बारात निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा ने उत्सव का माहौल बना दिया। बारातियों का पुष्पवर्षा एवं आतिथ्य सत्कार के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
 
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मती अर्चना कुमारी, जनपद अध्यक्ष अनूपपुर मती धनमति सिंह, जनपद अध्यक्ष कोतमा  जीवन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा  अजय सराफ, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पूरी, नगर पालिका बिजुरी अध्यक्ष मती सहबीन पनिका, अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी राजस्व कोतमा  टी आर नाग, तहसीलदार कोतमा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोतमा  प्रदीप झारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

TAGGED:Madhya PradeshThe Kanya Vivah Yojana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ग्रामीणों को हो रही आने जाने में असुविधा पहुंच मार्ग हुआ गड्ढे पत्थरों में तब्दी ग्रामीणों को हो रही आने जाने में असुविधा पहुंच मार्ग हुआ गड्ढे पत्थरों में तब्दी
अगली ख़बर मेरठ दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का लें मेरठ दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का लें

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?