रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बाजार में लौटी रौनक: निफ्टी 25,340 को पार, सेंसेक्स में 800 अंकों की बढ़त
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - बिज़नेस - बाजार में लौटी रौनक: निफ्टी 25,340 को पार, सेंसेक्स में 800 अंकों की बढ़त

बाजार में लौटी रौनक: निफ्टी 25,340 को पार, सेंसेक्स में 800 अंकों की बढ़त

UB News Network
Last updated: जनवरी 22, 2026 11:43 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बाजार में लौटी रौनक: निफ्टी 25,340 को पार, सेंसेक्स में 800 अंकों की बढ़त
साझा करें

मुंबई 

 पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने 22 जनवरी को मजबूती के साथ शुरुआत की. निफ्टी 25,300 के ऊपर खुला, जबकि सेंसेक्स में करीब 600 अंकों की तेजी देखी गई. स्टॉक मार्केट में पिछले दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय साझेदारों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस लेने के बाद ट्रेड वॉर की चिंताएं कम हुईं हैं. इसके चलते वॉल स्ट्रीट में तेजी आई थी और उसी के साथ एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली.

आज GIFT निफ्टी से संकेत मिल रहे थे कि भारत के प्रमुख इंडेक्स में पॉजिटिव शुरुआत हो सकती है. निफ्टी में लगभग 193 अंक या 0.77% की तेजी के साथ शुरुआती कारोबार देखा गया. निफ्टी फ्यूचर्स लगभग 25,368.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार ने 21 जनवरी को लगातार तीसरे सेशन में गिरावट जारी रखी. ग्लोबल संकेत कमजोर रहे, जिसमें ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक तनाव और जापानी सरकारी बॉन्ड में तेज बिकवाली शामिल थी. लगातार बिकवाली के दबाव ने प्रमुख इंडेक्स को आठ महीने में पहली बार उनके 200-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे ला दिया. क्लोजिंग पर सेंसेक्स 270.84 अंक या 0.33% गिरकर 81,909.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 75 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 25,157.50 पर बंद हुआ.
इन सेक्टर्स में खरीदारी

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल सेक्टर्स 1 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं. Nifty PSU Bank Index ने 3 दिन की गिरावट तोड़ते हुए 2% की तेजी दिखाई है. निफ्टी में Eternal, Dr Reddy’s Labs, Tata Motors Passenger Vehicles, Asian Paints, Adani Enterprises निफ्टी टॉप गेनर्स हैं, जबकि Nestle, UltraTech Cement, Max Healthcare, NTPC टॉप लूजर्स में शामिल हैं. सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं, जिसमें PSU बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 2% की तेजी के साथ सबसे आगे हैं. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1.6% की बढ़त के साथ मजबूती दिखा रहे हैं.
एनालिस्ट ने कहा- ‘बाजार में राहत’

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, VK Vijayakumar, Chief Investment Strategist, Geojit Investments ने कहा, “एक बार फिर ट्रंप अपने पुराने रुख से पीछे हटते दिखे हैं. ग्रीनलैंड को जबरन अपने कब्जे में लेने की धमकी से हटकर अब उन्होंने दावोस में कहा है कि इस पर भविष्य के समझौते का स्टक्चर तैयार हो गया है. इससे भी ज्यादा अहम बात यह है कि अमेरिका ने यूरोप पर टैरिफ न लगाने का संकेत दिया है, जिससे अमेरिका-यूरोप ट्रेड वॉर का खतरा टल गया है, जो बाजारों पर दबाव बना रहा था. इसका असर आज बाजार में राहत की तेजी के रूप में दिख सकता है, क्योंकि बाजार में करीब 2 लाख शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स हैं और शॉर्ट-कवरिंग के लिए हालात अनुकूल हैं. तीसरी तिमाही में कंपनियों के मुनाफे पर नए लेबर कोड से जुड़ी एक बार की प्रोविजनिंग का असर पड़ा है, लेकिन बाजार इसे नजरअंदाज करेगा. कल आए नतीजों में Eternal कंपनी बेहतर रही, जहां क्विक कॉमर्स बिजनेस से उम्मीद से ज्यादा रेवेन्यू और मुनाफा देखने को मिला.”

TAGGED:BusinessShare Market
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बॉर्डर 2 पर राशिद खान का बयान, वरुण और सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया बॉर्डर 2 पर राशिद खान का बयान, वरुण और सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया
अगली ख़बर राउत के बयान से भड़कीं अमृता फडणवीस, जानिए क्या था विवाद राउत के बयान से भड़कीं अमृता फडणवीस, जानिए क्या था विवाद

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?