सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मार्क एंथोनी की खुशखबरी: 57 साल की उम्र में आठवीं बार पिता, पत्नी नादिया कर रही
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - मार्क एंथोनी की खुशखबरी: 57 साल की उम्र में आठवीं बार पिता, पत्नी नादिया कर रही

मार्क एंथोनी की खुशखबरी: 57 साल की उम्र में आठवीं बार पिता, पत्नी नादिया कर रही

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 5:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
मार्क एंथोनी की खुशखबरी: 57 साल की उम्र में आठवीं बार पिता, पत्नी नादिया कर रही
साझा करें

लॉस एंजिल्स

हॉलीवुड के फेमस सिंगर मार्क एंथोनी के घर फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। 57 साल की उम्र में वो जल्द ही अपने 8वें बच्चे के पिता बनेंगे। उनकी 26 साल की बीवी नादिया फरेरा प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सिरी पर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और खुशखबरी सुनाई। ये इन दोनों का दूसरा बच्चा होगा।

मार्क एंथोनी और नादिया फरेरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस पर अपने अलावा उनके पति और उनके बच्चे का हाथ रखा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तीसरी सालगिरह मुबारक!! मार्क्विटो एक बड़ा भाई बनने जा रहा है।’ इससे पहले उन्होंने 2023 में बेटे को जन्म दिया था।

उनके इस पोस्ट पर फैंस के अलावा जाने-माने सेलेब्स ने प्यार बरसाया है। फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम ने भी उन्हें बधाई दी है। ये मार्क का 8वां और नादिया का दूसरा बच्चा होगा।

उनका पूरा नाम मार्को एंटोनियो मुनिज है। 16 सितंबर 1968 को जन्में मार्क अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं, जो सबसे ज्यादा बिकने वाले साल्सा आर्टिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। अपने करियर में 4 ग्रैमी अवॉर्ड, 8 लैटिन ग्रेमी अवॉर्ड और 29 लो नुएस्ट्रो अवॉर्ड जीत चुके हैं। साल 2014 तक मार ने वर्ल्ड लेवल पर 12 मिलियन से ज्यादा एल्बम बेचे थे।

साल 1999 में जन्मीं नादिया तमारा फरेरा पैराग्वे की फैशन मॉडल और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं। उन्हें मिस यूनिवर्स पैराग्वे 2021 का ताज पहनाया गया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वो फर्स्ट रनरअप रहीं। उन्होंने मिस टीन यूनिवर्स पैराग्वे 2015 का खिताब जीता था। इंटरनेशनल लेवल पर फैशन मॉडल के रूप में 2018 में पहचान मिली थी, जब उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन वीक के फॉल/विंट शो के दौरान कस्टो बार्सिलोना के लिए रैंप वॉक किया था। उसके बाद से वो कई बड़े पब्लिकेशन का चेहरा बन चुकी हैं।

साल 1994 को मार्क की एक बेटी हुई, जिसका नाम एरियाना मुनिज है, जो उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड डेबी रोसाडो से है। डेटिंग के दौरान उन्होंने चेज मुनिज को गोद लिया, जिसका जन्म 1995 में हुआ था। 1996 से 1998 तक, मार्क ने डोमिनिकन-अमेरिकन एक्ट्रेस क्लॉडेट लाली को डेट किया और उनसे सगाई कर ली। फिर 2000 में पूर्व मिस यूनिवर्स डायनारा टोरेस से शादी की। इस कपल का एक बेटा क्रिस्टियन मार्कस मुनिज है। इस कपल का दूसरा बेटा रयान एड्रियन मुनिज 2003 को पैदा हुआ। मार्क ने 2004 में जेनिफर लोपेज से शादी की। जेनिफर ने 2008 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। 2011 में मार्क और जेनिफर अलग हो गए। 2014 में मार्क ने मॉडल शैनन डी लीमा से शादी की, लेकिन 2016 में सेपरेट हो गए। फरवरी 2022 में नादिया संग रिलेशनशिप में आए। 2023 में शादी की।

TAGGED:EntertainmentMarc Anthony
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गढ़बेगाल घोटुल में गूंजी मांदर की थाप गढ़बेगाल घोटुल में गूंजी मांदर की थाप
अगली ख़बर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?