रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पशु-प्रेम को बनाएं सफल कॅरियर का आधार
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - पशु-प्रेम को बनाएं सफल कॅरियर का आधार

पशु-प्रेम को बनाएं सफल कॅरियर का आधार

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 17, 2026 3:24 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
पशु-प्रेम को बनाएं सफल कॅरियर का आधार
साझा करें

एक पेट ग्रूमर का काम वास्तव में उतना आसान नहीं होता, जितना देखने में लगता है। अपने काम के दौरान एक पेट ग्रूमर को तरह-तरह के जानवरों को संभालना होता है और यह तभी संभव है, जब आपके मन में उनके प्रति प्रेम हो। आज के समय में अधिकतर लोग न सिर्फ जानवरों के प्रति क्रूरता का विद्रोह करते हैं, बल्कि जानवरों को घर में पालने का भी चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में उनकी ग्रूमिंग की भी जरूरत पड़ती है और लोग इसके लिए प्रोफेशनल्स की मदद लेते हैं। अगर आप भी जानवरों से प्रेम करते हैं और उन्हें सजाना-संवारना आपको अच्छा लगता है तो बतौर पेट ग्रूमर आप अपना कॅरियर बना सकते हैं…

क्या होता है काम
एक पेट ग्रूमर का काम वास्तव में उतना आसान नहीं होता, जितना देखने में लगता है। अपने काम के दौरान एक पेट ग्रूमर को तरह-तरह के जानवरों को संभालना होता है और यह तभी संभव है, जब आपके मन में उनके प्रति प्रेम हो। एक पेट ग्रूमर पालतू जानवरों की अपीयरेंस को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनकी हाइजीन पर भी पूरा ध्यान देता है। एक पेट ग्रूमर का काम काफी हद तक पशु चिकित्सक से मेल खाता है क्योंकि वह जानवरों को ग्लॉरिफाई करने के साथ-साथ उनकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं।

स्किल्स
इस क्षेत्र में कॅरियर देखने वाले व्यक्तियों की सबसे पहली शर्त है कि आपको जानवरों से प्यार होना चाहिए और आप उनके साथ सहज महसूस करें, तभी आप अपने काम को अंजाम दे पाएंगे। अगर आपके भीतर जानवरों के प्रति प्यार व अपनेपन की भावना नहीं है तो यह क्षेत्र आपके लिए नहीं है। इसके अतिरिक्त आपमें बेहतरीन आर्गेनाइजेशन स्किल्स, हार्डवर्किंग व धैर्यवान होना भी बेहद आवश्यक है। आपकी फिजिकल फिटनेस भी बेहद जरूरी है ताकि आप हैवी जानवर को भी बेहद आसानी से उठा सकें और लंबे समय तक बिना थके या बिना किसी परेशानी के काम कर सकें।
 
योग्यता

एक प्रोफेशनल पेट ग्रूमर बनने के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन पेट ग्रूमिंग कोर्स में सर्टिफिकेशन के जरिए आप जानवरों को संभालना व उन्हें संवारना सीख जाते हैं। ग्रूमिंग कोर्स में लोगों को पालतू जानवरों की ग्रूमिंग व हेयर डेसिंग आर्ट के बारे में सिखाया जाता है।

संभावनाएं
कोर्स के बाद व्यक्ति किसी पेट ग्रूमिंग संस्थान, पशु चिकित्सा अस्पताल, पेट सैलून, एनिमल शेल्टर, पेट सप्लाई स्टोर्स आदि में नौकरी कर सकता है या फिर शहर में चल रहे पेट ग्रूमिंग कैपेंन के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं। थोड़े समय बाद जब आप जानवरों को अच्छी तरह हैंडल करना सीख जाएं तो आप पेट ग्रूमिंग का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। एक पेट ग्रूमर के लिए पेट सैलून या जानवरों के लिए पार्लर खोलना अच्छा रहेगा।
 
आमदनी

पेट ग्रूमिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर पैसे से ज्यादा व्यक्ति के लिए मानसिक शांति महत्वपूर्ण है। फिर भी अगर आप किसी पेट ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के साथ जुड़कर काम करते हैं तो दस से बीस हजार आसानी से कमा सकते हैं। वहीं अगर आपने खुद का पेट ग्रूमिंग सेंटर खोला है तो आमदनी चालीस से पचास हजार रूपए प्रतिमाह हो सकती है।

प्रमुख संस्थान…
-फिजी विजी, बैंगलोर
-स्कूबी स्क्रब, दिल्ली
-टेलवेगर्स, मुंबई
-रेड पॉज, नई दिल्ली
-विस्कर एंड टेल्स फ्रेंजाइस एंड पेट ग्रूमिंग एकेडमी, मुंबई

 

TAGGED:careerEducation/Career
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरियाणा में 29 विभागों के कर्मचारियों का ऑनलाइन होगा ट्रांसफर हरियाणा में 29 विभागों के कर्मचारियों का ऑनलाइन होगा ट्रांसफर
अगली ख़बर बड़वानी में शिक्षा की दुर्दशा:गाय-बकरियों के तबेले में ठूंसे गए 40 आदिवासी बच्चे बड़वानी में शिक्षा की दुर्दशा:गाय-बकरियों के तबेले में ठूंसे गए 40 आदिवासी बच्चे

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?