सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बड़ा आतंकी अलर्ट! पंजाब में RDX धमाका, ट्रेन निशाना, रेलवे लाइन के उड़े परखच्चे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बड़ा आतंकी अलर्ट! पंजाब में RDX धमाका, ट्रेन निशाना, रेलवे लाइन के उड़े परखच्चे

बड़ा आतंकी अलर्ट! पंजाब में RDX धमाका, ट्रेन निशाना, रेलवे लाइन के उड़े परखच्चे

UB News Network
Last updated: जनवरी 24, 2026 12:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बड़ा आतंकी अलर्ट! पंजाब में RDX धमाका, ट्रेन निशाना, रेलवे लाइन के उड़े परखच्चे
साझा करें

  फतेहगढ़
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में शुक्रवार की आधी रात को बड़ा धमाका हुआ. यह घटना रेलवे लाइन पर हुई, जहां आरडीएक्स जैसे शक्तिशाली विस्फोटक से मालगाड़ी को निशाना बनाया गया. धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए. सूत्रों का कहना है कि आरडीएक्स से ही ट्रेन को उड़ाने की कोशिश हुई. इस धमाके में मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक रिपोर्ट्स में इसे आतंकी हमला माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

दरअसल, घटना रात करीब 11 बजे की है. सरहिंद के खानपुर फाटक के पास नई बनी नई रेलवे लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी. यह लाइन विशेष रूप से माल परिवहन के लिए बनाई गई है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम है. जैसे ही इंजन फाटक के नजदीक पहुंचा, तभी जोरदार ब्लास्ट हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि ट्रैक का 3-4 फीट का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया. यह धमाका तभी हुआ, जब मालगाड़ी गुजर रही थी.

धमाके से मालगाड़ी पटरी से उतर गई

चश्मदीदों का कहना है कि मालगाड़ी के इंजन के आगे का हिस्सा उड़ गया और मालगाड़ी पटरी से उतर गई. आसपास की जमीन पर मलबा बिखर गया. इसके बाद तो हड़कंप मच गया. इस ब्लास्ट में चालक को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. उसे तुरंत लोकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज से उसकी जान बच गई. 26 जनवरी से पहले आतंकी साजिश देखने को मिली है.

ट्रायल पर है यह रेलवे लाइन

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह नई लाइन अभी ट्रायल पर थी. मालगाड़ी में कोई खास सामान नहीं था, लेकिन धमाके से बड़ा हादसा टल गया. अगर पैसेंजर ट्रेन होती, तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मदद की. पुलिस ने इलाके को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया. आरडीएक्स के इस्तेमाल का शक जताया जा रहा है, जो एक हाई-एक्सप्लोसिव है. यह कैसे लगा, किसने लगाया, यह जांच का विषय है. पंजाब पुलिस की मानें तो यह सुनियोजित साजिश लगती है. आतंकी संगठनों की भूमिका की जांच की जा रही है.

कांग्रेस क्या बोली?

रेलवे ट्रैक पर धमाको की घटना पर पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का पोस्ट भी सामने आया है. अमरिंदर सिंह राजा ने लिखा, ‘रेलवे ट्रैकों के पास RDX, सार्वजनिक स्थानों पर धमाके-यह कोई सामान्य अपराध नहीं है. यह पंजाब को अस्थिर करने और भय फैलाने के जानबूझकर किए गए प्रयास हैं.
असल सवाल यह है: अराजकता से किसे लाभ होता है, और राज्य इसे रोकने में क्यों विफल है?’

TAGGED:Punjabtrain
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर लुक में किलर, स्टाइल में पावर! Black Theme वाली Thar Roxx Star की कीमत आई सामने लुक में किलर, स्टाइल में पावर! Black Theme वाली Thar Roxx Star की कीमत आई सामने
अगली ख़बर आज से शुरू UP दिवस 2026 समारोह, अमित शाह करेंगे उद्घाटन, क्या है खास थीम? आज से शुरू UP दिवस 2026 समारोह, अमित शाह करेंगे उद्घाटन, क्या है खास थीम?

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?