शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती और लूट के मामलों का पर्दाफाश
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती और लूट के मामलों का पर्दाफाश

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती और लूट के मामलों का पर्दाफाश

UB News Network
Last updated: जनवरी 27, 2026 7:35 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती और लूट के मामलों का पर्दाफाश
साझा करें

भोपाल.

लगभग 97 लाख 50हजार रूपए की चोरी गई संपत्ति जप्त, 10 आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, पुलिस ने खंडवा और मुरैना जिले में हुई गंभीर डकैती व लूट की घटनाओं का सफल एवं त्वरित खुलासा किया है। पुलिस की विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 97लाख 50हजार रूपएमूल्य की सामग्री जप्त कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुरैना – हाईवे पर हुई लूट की घटना का 04 दिनों में खुलासा

थाना सिविल लाइन पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 22 जनवरी को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि लगभग 03 बजे एसआरडी कॉलेज के पास ए.बी. रोड मुरैना पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी अर्टिका कार को ओवरटेक कर रोककर हथियार के बल पर लगभग 19 लाख रूपएनगद लूट लिए गए। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा हाईवे पर हुई लूट की गंभीर घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र पतारसी, गिरफ्तारी एवं माल-मशरूका की बरामदगी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं घटना स्थल पर मिले भौतिक साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। तदोपरांत घटनास्थल एवं आगे के रास्ते पर लगभग 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज चैक किया गया, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

फरियादी के वाहन चालक की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई, वाहन चालक द्वारा फरियादी को अपने वाहन में बैठाते समय वाहन मालिक से मिलना एवं घटना के समय वाहन मालिक की उपस्थिति भी घटनास्थल पर पाई गई। उपरोक्त साक्ष्यों के आधार परवाहन चालक से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने वाहन मालिक को पैसों की जानकारी देकर उक्त लूट अपने अन्‍य साथियों के साथकरना स्वीकार किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना के मुख्य आरोपी सहित प्रकरण में शामिल 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 18लाख 50 हजार 200 रूपएनगद, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार एवं एयर गन सहित लगभग 27 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

खंडवा – सराफा व्यापारी से हुई डकैती का पर्दाफाश

जिले के पुनासा क्षेत्र में घटित सराफा व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज डकैती की घटना को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पर्दाफाश किया है। घटना में अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर सोने-चांदी के आभूषणों से भरे बैग लूटे गए थे तथा घटना के दौरान मारपीट एवं फायरिंग भी की गई थी। पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण, पारंपरिक पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र एवं अंतर-जिला समन्वय के माध्यम से संगठित गिरोह की पहचान करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण, नकद राशि, एक देशी पिस्टल एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 71 लाख 50 हजार रूपए की सामग्रीजप्तकी है ।

दोनों जिलों में की गई इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस संगठित अपराध, डकैती एवं लूट जैसी गंभीर घटनाओं पर त्वरित, तकनीकी एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

TAGGED:Madhya PradeshMajor success for Madhya Pradesh Police
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कहां जाएं शिकायत लेकर सवर्ण? UGC रूल्स को चुनौती, SC में पहुंचा मामला कहां जाएं शिकायत लेकर सवर्ण? UGC रूल्स को चुनौती, SC में पहुंचा मामला
अगली ख़बर उपभोक्ताओं को मिले गुणवत्तापूर्ण बिजली : ऊर्जा मंत्री तोमर उपभोक्ताओं को मिले गुणवत्तापूर्ण बिजली : ऊर्जा मंत्री तोमर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?