सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: पटना में एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सूर्या ढेर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: पटना में एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सूर्या ढेर

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: पटना में एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सूर्या ढेर

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 11, 2026 12:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: पटना में एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सूर्या ढेर
साझा करें

पटना 

बुधवार की सुबह पटना में कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन का पुलिस ने एनकाउंटर किया. मामला गायघाट इलाके का है. अपराधी को पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में एडमिट कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, सूर्या डॉन पर डकैती, लूट, चोरी, अवैध हथियार रखने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

तीन राउंड हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सूर्या डॉन गायघाट इलाके में छिपा है. सूचना पर ही एसटीएफ और पटना पुलिस ने उसे घेर लिया. इस दौरान लगभग तीन राउंड फायरिंग हुई. सूर्या डॉन के पैर में गोली लगी. सूर्या डॉन खाजेकला थाना इलाके का रहने वाला है. घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया गया. सुबह-सुबह एनकाउंटर से आस-पास के लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है.

मामले को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस की ओर से मामले को लेकर बताया गया कि, कई आपराधिक मामले सूर्या डॉन पर दर्ज हैं. आलमगंज थाना को सूचना मिली थी कि गायघाट के पास सूर्या डॉन नाविक से रंगदारी वसूलने पहुंचा है. इस सूचना के बाद ही आलमगंज थाना की पुलिस और एसटीएफ मौके पर पहुंची. पुलिस से घिरता देख अपराधी सूर्या डॉन ने पुलिस पर ही फायरिंग करनी शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई. इस दौरान सूर्या डॉन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके से देसी कट्टा और गोली भी बरामद किया गया. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक, नए साल में पुलिस ने यह पांचवां एनकाउंटर किया है.

 

TAGGED:BiharEncounter
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर एयरपोर्ट ड्रग्स शॉक: साबुन के बॉक्स से मिली 6.8 करोड़ की हेरोइन, यात्री गिरफ्तार एयरपोर्ट ड्रग्स शॉक: साबुन के बॉक्स से मिली 6.8 करोड़ की हेरोइन, यात्री गिरफ्तार
अगली ख़बर विवादित नेताओं को बनाया पदाधिकारी, भोपाल में बीजेपी की नई कार्यकारिणी पर शुरू हु विवादित नेताओं को बनाया पदाधिकारी, भोपाल में बीजेपी की नई कार्यकारिणी पर शुरू हु

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?