शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: राजनीति में बड़ा मोड़: बंगाली अभिनेत्री ने थामा टीएमसी का दामन, भाजपा से मोहभंग
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - राजनीति में बड़ा मोड़: बंगाली अभिनेत्री ने थामा टीएमसी का दामन, भाजपा से मोहभंग

राजनीति में बड़ा मोड़: बंगाली अभिनेत्री ने थामा टीएमसी का दामन, भाजपा से मोहभंग

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 5:11 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
राजनीति में बड़ा मोड़: बंगाली अभिनेत्री ने थामा टीएमसी का दामन, भाजपा से मोहभंग
साझा करें

कोलकाता 
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा को झटका लगा है। बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व भाजपा नेता पर्णो मित्रा शुक्रवार को टीएमसी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जर्नी हमेशा हम जैसी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। ममता सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने पर्णो मित्रा को पार्टी में शामिल कराया। कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत में टीएमसी नेता और अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने कहा कि मुझे ममता बनर्जी के काम करने का तरीका पसंद है। यही वजह है कि लोगों के हित के लिए मैं भी आज उनके साथ जुड़ी हूं।
चुनाव से पहले टीएमसी जॉइन करने पर उन्होंने कहा कि इसका कारण हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। वे बंगाल के लोगों, खासकर महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हैं। वे साथ काम करने के लिए सबसे अच्छी इंसान हैं।
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने सोचा था कि मैं राजनीति में आऊंगी, तो मैं सिर्फ जनता के हित के लिए काम करूंगी। शायद मुझे जितनी आकांक्षा थी, उतना कार्य करने का मौका नहीं मिला। चूंकि मैं अब टीएमसी के साथ हूं तो अपने लोगों के लिए काम करने में काफी खुशी होगी।
उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि हम महिलाएं ममता बनर्जी की जर्नी से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए काफी काम किया है। मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि पर्णो मित्रा ने खुद कहा कि उस समय उन्हें लगा था कि वे भाजपा में शामिल होकर काम कर पाएंगी, लेकिन सच यह है कि भाजपा में कोई काम नहीं कर सकता, इसीलिए वे हमारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

TAGGED:Bengali Actress.
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राजनीति में बड़ा मोड़: बंगाली अभिनेत्री ने थामा टीएमसी का दामन, भाजपा से मोहभंग राजनीति में बड़ा मोड़: बंगाली अभिनेत्री ने थामा टीएमसी का दामन, भाजपा से मोहभंग
अगली ख़बर आस्था का महासागर: सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे 30 लाख से अधिक तीर्थयात्र आस्था का महासागर: सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे 30 लाख से अधिक तीर्थयात्र

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?